फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Tankers used to fill in 15 minutes, sell for 6 to 7 lakhs

अं15 मिनट में भर लेते थे टैंकर, 6 से 7 लाख में देते हैं बेच

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Tankers used to fill in 15 minutes, sell for 6 to 7 lakhs
तेल चोरी मामले में पकड़े गए आरोपियों को कोर्ट में पेश करने ले जाती पुलिस टीम। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। गांव अहरवां के पास गुजर रही हिंदुस्तान पेट्रोलियम की अंडरग्राउंड पाइप लाइन से तेल चोरी करने वाले गिरोह के तीन गुर्गों को पुलिस ने पकड़ लिया है। पूछताछ में सामने आया है कि गिरोह ने 28 अक्तूबर की रात को यहां से 8 हजार लीटर तेल चोरी किया था। ये गिरोह सदस्य 15 से 20 मिनट में तेल चोरी कर लेते हैं और 6 से 7 लाख में देते बेच हैं।
विज्ञापन

पुलिस ने गिरोह सदस्य कृष्ण निवासी कुंडल भिवानी, रणजीत निवासी मैनिया जिला मैनपुरी यूपी तथा फिराद अली निवासी मुरादाबाद हाल बुध बाजार, नांगलोई (दिल्ली) को काबू किया है। तीनों को गांव बड़ोपल से पकड़ा गया है। आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश करके रिमांड पर लेना है। रिमांड के दौरान सामान बरामद करना है और चुराए गए तेल के बारे में भी पता लगाना है। अभी तक पूछताछ में ये भी सामने आया है कि इस गिरोह में रमेश यादव निवासी मधुरिया (यूपी) व सुरजीत भी शामिल है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। यहां से तीनों आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट से तीन दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपियों से सामान बरामद करेगी जो तेल चोरी के दौरान इस्तेमाल किया गया था। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक कच्चा तेल पाइप लाइन चुराया गया था।
विज्ञापन

जल्द रुपये कमाने के चक्कर में करते थे तेल चोरी
पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र कुमार ने बताया कि सदर फतेहाबाद पुलिस ने 29 अक्तूबर को हिंदुस्तान पेट्रोलियम लिमिटेड में कार्यरत सुपरवाइजर राममूर्ति निवासी करंडी की शिकायत पर केस दर्ज किया था। आरोप था कि अज्ञात चोरों ने पंजाब के रामा मंडी से बहादुरगढ़ जाने वाली अंडरग्राउंड पाइप लाइन में गांव अहरवां के समीप वॉल्व लगाकर तेल चोरी किया है। मामले की जांच सीआईए को सौंपी गई। सीआईए टीम ने सुराग जुटाते हुए तीन युवकों को पकड़ लिया। पूछताछ में सामने आया कि इनके दो अन्य साथी भी शामिल है। पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में ये भी बताया है कि उन्होंने यहां से 8 हजार लीटर तेल चोरी किया था। 15 से 20 मिनट में तेल चोरी कर लेते है। जल्द रुपये कमाने के चक्कर में ये काम शुरू किया गया। एक टैंकर करीब 6 से 7 लाख रुपये में मार्केट में बेच देते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चोरी के दौरान हो सकता था बड़ा हादसा
पंजाब के रामामंडी से बहादुरगढ़ तक ये पाइप लाइन जाती है। तेल रिफाइंड होकर बहादुरगढ़ जाता है। अधिकारियों के मुताबिक फतेहाबाद क्षेत्र से करीब 45 किलोमीटर तक ये अंडरग्राउंड पाइप लाइन गुजरती है। तेल चोरी के दौरान बड़ा हादसा भी हो सकता थे, ये ही नहीं पाइप में तेल का प्रेशर भी तेज होता है।

कोट
पुलिस ने अंडरग्राउंड पाइप लाइन से तेल चोरी करने वाले को पकड़ा है। तीन युवकों को इस मामले में गिरफ्तार किया गया है। प्राथमिक पूछताछ में इनके दो अन्य साथियों रमेश यादव निवासी मधुरिया (यूपी) व सुरजीत बारे भी पता चला है। जल्द ही इन युवकों को गिरफ्तार कर चोरी की वारदात में प्रयुक्त टैंकर की बरामदगी के अलावा व चोरी किए गए तेल को बेचने के ठिकाने के बारे में पूछताछ की जाएगी।
- सुरेंद्र सिंह, पुलिस अधीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed