फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Talent is going to waste at Pirathala Sports Stadium due to the absence of a coach, 150 players are sweating it out

Fatehabad News: पिरथला खेल स्टेडियम में कोच नहीं होने से खो रही प्रतिभा, 150 खिलाड़ी बहा रहे पसीना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Nov 2025 10:39 PM IST
विज्ञापन
Talent is going to waste at Pirathala Sports Stadium due to the absence of a coach, 150 players are sweating it out
बलजीत जांगड़ा
विज्ञापन

समैन। टोहाना खंड के गांव पिरथला में खेल अभ्यास के लिए 6 एकड़ जमीन में बना खेल स्टेडियम खिलाड़ियों के लिए सुविधाओं के अभाव से जूझ रहा है। खिलाड़ियों का कहना है कि स्टेडियम में पीने का पानी, शौचालय और प्रशिक्षित खेल कोच की कोई व्यवस्था नहीं है। स्टेडियम में बने शौचालय बेहद खराब हालत में हैं। बाहरी दीवारों में बड़ी दरारें हैं और अंदर की सफाई व रखरखाव न होने के कारण हालात और खराब होते जा रहे हैं।
खिलाड़ियों ने खेल विभाग और सरकार से आग्रह किया है कि स्टेडियम में उनके लिए पीने के पानी, साफ-सुथरे शौचालय और खेल कोच की व्यवस्था की जाए, ताकि वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गांव का नाम रोशन कर सकें। स्टेडियम में सुबह और शाम लगभग 150 से अधिक खिलाड़ी क्रिकेट, कुश्ती, बॉक्सिंग और खो-खो का अभ्यास करने आते हैं। संवाद
विज्ञापन

--------
ग्रामीण और खिलाड़ियों का कहना
गांव में क्रिकेट की दो टीमें हैं और दोनों शानदार प्रदर्शन कर रही हैं, लेकिन स्टेडियम में खिलाड़ियों के लिए किसी तरह की सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं। सरकार को चाहिए कि स्टेडियम में एक कर्मचारी, खेल कोच और अच्छे शौचालय की व्यवस्था करे, ताकि गांव के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने गांव का नाम रोशन कर सकें। - बलजीत सिंह, ग्रामीण।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
स्टेडियम करीब 15 साल पहले बना था। 150 से अधिक खिलाड़ी यहां विभिन्न खेलों का अभ्यास करते हैं, लेकिन शौचालय की हालत बेहद खराब है और कोच की व्यवस्था भी नहीं है। सरकार को चाहिए कि स्टेडियम में सभी आवश्यक खेल सुविधाएं उपलब्ध कराए। - वंश, बॉक्सिंग खिलाड़ी।

---
क्रिकेट, कुश्ती, बॉक्सिंग और खो-खो में 150 से अधिक खिलाड़ी अभ्यास करते हैं। सुविधाओं के अभाव में हम राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाते। इसलिए सरकार से हमारी मांग है कि स्टेडियम में सभी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएं। - संदीप, खिलाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed