{"_id":"68a4bdd49ddc77cd400929d4","slug":"synthetic-track-work-in-fatehabad-stadium-is-in-limbo-fatehabad-news-c-21-hsr1019-690903-2025-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: फतेहाबाद के स्टेडियम में सिंथेटिक ट्रैक का काम अधर में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: फतेहाबाद के स्टेडियम में सिंथेटिक ट्रैक का काम अधर में
Tue, 19 Aug 2025 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Tue, 19 Aug 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद जिला मुख्यालय का खेल स्टेडियम जिसमें ट्रैक बनना है। संवाद
फतेहाबाद। जिला मुख्यालय स्थित खेल स्टेडियम में खिलाड़ियों के लिए बनाए जा रहे सिंथेटिक ट्रैक का निर्माण कार्य शुरू होते ही रुक गया है। ट्रैक निर्माण में न तो जगह की कमी है और न ही बजट की। काम ठप होने का कारण है एजेंसी और खेल विभाग में मतभेद बताया जा रहा है।
दरअसल, स्टेडियम में ट्रैक बनाए जाने वाली जगह पर बारिश के दौरान पानी भर जाता है। इसी को ध्यान में रखते हुए जिला खेल अधिकारी (डीएसओ) विष्णु दास ने निर्माण एजेंसी को ट्रैक की नींव में मिट्टी डालकर ऊंचाई बढ़ाने के निर्देश दिए थे, लेकिन निर्माण एजेंसी ने इस पर आपत्ति जताई है।
खेल विभाग ने गांव भोडिया खेड़ा स्थित खेल स्टेडियम में सिंथेटिक ट्रैक निर्माण का टेंडर एक निजी एजेंसी को दिया है। एजेंसी ने शुरुआती कार्य के रूप में ट्रैक की जमीन समतल करना शुरू किया। इस दौरान डीएसओ विष्णु दास ने निर्देश दिया कि ट्रैक की ऊंचाई आसपास की सड़कों से अधिक हो, ताकि बारिश का पानी ट्रैक पर न रुके।
विज्ञापन
हालांकि, एजेंसी का कहना है कि टेंडर की शर्तों में मिट्टी डालने या जमीन की ऊंचाई बढ़ाने का कोई प्रावधान नहीं है। उनका कार्य केवल मौजूदा स्तर पर ट्रैक बिछाना है। वहीं, खेल अधिकारी का तर्क है कि यदि ट्रैक को ऊंचा नहीं किया गया तो बारिश में जलभराव से ट्रैक खराब हो सकता है, जिससे करोड़ों रुपये की लागत व्यर्थ चली जाएगी। इन मतभेदों के चलते फिलहाल निर्माण कार्य रोक दिया गया है, जिससे खिलाड़ियों को और इंतजार करना पड़ेगा। उधर, जिला खेल अधिकारी कुछ दिन पहले विभाग के निदेशक से मिलकर ट्रैक का मुद्दा रख चुके हैं।
-- -- --
ट्रैक को ऊंचा उठाने के लिए एजेंसी को कहा गया था, लेकिन मना कर दिया। इसको लेकर विभाग के निदेशक से भी मुलाकात कर चुके हैं। स्टेडियम में बारिश के दिनों में पानी भर जाता है, जिस कारण ट्रैक खराब हो सकता है इसलिए इसको बनाने से पहले मिट्टी डालकर ऊंचा उठाने के लिए कहा था।
- विष्णु दास, जिला खेल अधिकारी, फतेहाबाद