फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Sweltering heat and humidity caused distress throughout the day, but heavy rain in the evening brought relief

Fatehabad News: दिनभर गर्मी व उमस ने किया बेहाल शाम को हुई तेज बारिश ने दी राहत

Tue, 18 Aug 2026 10:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 18 Aug 2026 10:53 PM IST
विज्ञापन
Sweltering heat and humidity caused distress throughout the day, but heavy rain in the evening brought relief
फतेहाबाद में हिसार रोड पर हुई बारिश के दौरान हुआ जलभरावसंवाद
फतेहाबाद। जिले में मंगलवार को दिनभर रही बादलवाही व तेज के कारण लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा लेकिन शाम को शहर में हुई बारिश से गर्मी से राहत मिली। करीब 15 मिनट तक जमकर बारिश हुई जिससे जलभराव हो गया।
विज्ञापन

हालांकि जिले का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोपहर तक तापमान बढ़ने के कारण और हवा में नमी के कारण उमस का असर दिनभर बना रहा। वहीं मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगले दो दिनों तक बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन

जिले में बारिश की कमी का असर अब खेती पर भी दिखाई देने लगा है। जिले में पर्याप्त बारिश नहीं होने और लगातार गर्मी पड़ने से धान की फसल में पीलेपन का प्रकोप शुरू हो गया है। खेतों में धान के पौधों की पत्तियां पीली पड़ने लगी हैं जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान रमेश, राजेंद्र और रवि का कहना है कि धान की फसल को इस समय पर्याप्त नमी की आवश्यकता है लेकिन बारिश नहीं होने के कारण खेतों में पानी की कमी बनी हुई है।

-------

बारिश की कमी से धान की पैदावार घटने के आसार
किसान रवि ने बताया कि यदि जल्द अच्छी बारिश नहीं हुई तो फसल की बधवार प्रभावित हो सकती है और उत्पादन पर भी असर पड़ने की आशंका है। कई किसान फसल को बचाने के लिए सिंचाई का सहारा ले रहे हैं लेकिन लगातार सिंचाई करने से लागत बढ़ रही है। मौसम में गर्मी और बारिश की कमी के कारण फसलों पर सिंचाई का कम असर पड़ रहा है।

-
:: प्रदेश में मानसूनी हवाओं की सक्रियता में बढ़ोतरी होने के आसार हैं जिससे 20 अगस्त के दौरान हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। 21 अगस्त से राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में बारिश की भी संभावना बन रही है। जिससे दिन के तापमान में हल्की गिरावट परंतु रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की उम्मीद है।
- डॉ. मदन खिचड़ विभागाध्यक्ष मौसम विज्ञान विभाग, एचएयू हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed