फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Suspicious device found in the field

खेत में मिला संदिग्ध यंत्र, किसानों में दहशत

Tue, 31 Mar 2020 06:00 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2020 06:00 PM IST
विज्ञापन
Suspicious device found in the field
किसान हरदीप सिंह के खेत में गिरा हुआ संदिग्ध यंत्र - फोटो : Fatehabad
टिब्बी से भूंदडा रोड पर किसान हरदीप सिंह के खेत में आसमान से गिरा हुआ संदिग्ध यंत्र बरामद हुआ है। संदिग्ध यंत्र पर एक छोटा एंटीना लगा हुआ था और गुब्बारे से लेकर यंत्र तक एक लंबी तार लगी हुई थी। किसान हरदीप सिंह जब मंगलवार सुबह खेत में गया तो वहां गेहूं के अंदर एक फटा हुआ गुब्बारा एवं यंत्र को देखा। मामले की सूचना गांव के सरपंच को दी। सरपंच ने मौके पर पहुंचकर पुलिस को अवगत कराया।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह नैन दलबल सहित मौके पर पहुंचे। पुलिस ने यंत्र के चारों ओर बारीकी से निरीक्षण किया। प्रारंभिक जांच में इस यंत्र को कृषि विभाग के सेटेलाइट उपकरण से जोड़कर देखा जा रहा था मगर कृषि विकास अधिकारी ने इस तर्क को खारिज कर दिया। ड्यूटी मजिस्ट्रेट एवं तहसीलदार मनोहर लाल, कानूनगो पृथ्वी सिंह, कृषि विकास अधिकारी धर्मवीर सिंह और पटवारी रोहताश कुमार सहित कई प्रशासनिक अधिकारी भी यंत्र की जांच करने के लिए मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

भूंदड़ा के किसान हरदीप सिंह ने बताया कि संदिग्ध यंत्र पर एक एंटीना व लंबी वायर होने के कारण इसे बम समझ रहे थे जिसके कारण उन्हें डर के मारे सरपंच को सूचना दी थी। वहीं एसएचओ देवेंद्र सिंह नैन ने बताया कि खेत में मिले यंत्र को कब्जे में लेकर लैब में भेजा जाएगा और इसके बाद ही कुछ कहा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि विभाग का ऐसा कोई यंत्र नहीं : डीडीए
कृषि विभाग के उपनिदेशक डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि हमारे विभाग में ऐसा कोई भी सेटेलाइट यंत्र नहीं है जो आसमान में उड़ा कर फसलों पर निगरानी करता हो किंतु मौसम विभाग के पास ऐसे आधुनिक खोजनुमा यंत्र हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed