{"_id":"66d6082025851f689b0809c4","slug":"students-will-be-taught-with-new-technology-300-teachers-were-given-training-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-121795-2024-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: नई तकनीक से पढ़ाएंगे विद्यार्थियों को, 300 शिक्षकों को दिया गया प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: नई तकनीक से पढ़ाएंगे विद्यार्थियों को, 300 शिक्षकों को दिया गया प्रशिक्षण
Tue, 03 Sep 2024 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Tue, 03 Sep 2024 12:16 AM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद के डाइट मताना में आयोजित प्रशिक्षण में पहुंचे शिक्षक
फतेहाबाद। सरकारी स्कूलों में शिक्षक विद्यार्थियों को नई तकनीक से पढ़ा पाएं। विद्यार्थियों में पढ़ने की रूचि पैदा करने के लिए नई शिक्षा नीति के तहत राज्य शैक्षणिक अनुसंधान एवं परिषद गुरुग्राम के निर्देश पर डाइट मताना द्वारा शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया। जिले के 300 शिक्षकों को ई कंटेंट बनाने में पारंगत किया जा रहा है।
प्रथम चरण में प्रत्येक खंड से शिक्षा विभाग ने 50-50 शिक्षकों प्रशिक्षण दिया है। इसमें उन शिक्षकों को शामिल किया गया जो कि कंप्यूटर का बेसिक ज्ञान रखते हैं। प्रत्येक खंड के 50-50 शिक्षकों को पांच-पांच दिन के प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि कैसे वह साफ्टवेयर, एप, आईसीटी के टूल का प्रयोग करके विद्यार्थियों को बेहतर ढंग से पढ़ा सकते हैं। डिजिटल तरीके से पढ़ाने से विद्यार्थियों में पढ़ने को लेकर रूचि बढ़ेगी और प्रत्येक कंटेंट को समझने में भी आसानी होगी।
मार्च में हुई थी शुरूआत, अब समापन
ई कंटेंट बनाने को लेकर शिक्षा विभाग की तरफ से बजट जारी किया गया था। इसके तहत प्रथम चरण में प्रत्येक खंड से 50-50 शिक्षकों का चयन किया गया। डाइट प्राचार्य वेद सिंह दहिया के निर्देशन में ईटी विंग ने प्रशिक्षण का आयोजन किया। इन प्रशिक्षण की शुरुआत 26 मार्च को ब्लॉक भट्टू कला के 50 अध्यापकों से की गई। उसके बाद जुलाई माह में फतेहाबाद भूना, और टोहाना ब्लॉक के 50-50 अध्यापक के प्रशिक्षित किया गया। अगस्त माह में रतिया और जाखल खंड के अध्यापकों को प्रशिक्षित किया गया। इन प्रशिक्षण का संचालन शेर सिंह ने किया।
विज्ञापन
-- -- --
ये है जिले में सरकारी स्कूलों की स्थिति
खंड प्राइमरी मिडिल हाई सीनियर सेकेंडरी कुल
फतेहाबाद 104 20 16 25 165
भूना 52 4 6 21 83
भट्टूकलां 38 6 5 17 66
टोहाना 67 18 4 20 109
रतिया 92 26 3 24 145
जाखल 33 8 2 9 52
कुल 386 82 36 116 620
-
शिक्षकों को सिखाया गया पीपीटी बनाना :
नई शिक्षा नीति के तहत शिक्षकोंं को विभिन्न टूल के बारे में बताया गया है, जिसके जरिये बच्चों को खेल-खेल में पढ़ाया जा सके। इसमें पीपीटी बनाना आदि सिखाया गया।
- डॉ. बलविंद्र खुराना, प्रशिक्षण संयोजक, डाइट, मताना