{"_id":"61856b85456963225d35d2f0","slug":"students-who-do-not-apply-will-get-a-chance-to-take-admission-in-the-fifth-counseling-fatehabad-news-hsr6161495104","type":"story","status":"publish","title_hn":"आवेदन न करने वाले विद्यार्थियों को पांचवीं काउंसिलिंग में दाखिला लेने का मिलेगा मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आवेदन न करने वाले विद्यार्थियों को पांचवीं काउंसिलिंग में दाखिला लेने का मिलेगा मौका
विज्ञापन
आईटीआई भिरड़ाना।
- फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में दाखिले के लिए आवेदन नहीं किया है तो ऐसे विद्यार्थियों को विभाग पांचवीं काउंसिलिंग में मौका देगा। चौथी काउंसिलिंग पूरी होने के बाद विभाग पांचवीं काउंसिलिंग भी करेगा। अगर विद्यार्थी ने आवेदन नहीं किया है तो वह करके पांचवीं काउंसिलिंग में भाग ले सकेगा।
विभाग ने इसको लेकर शेड्यूल जारी कर दिया है। ऐसे विद्यार्थी 22 नवंबर को आवेदन कर सकेंगे और उन्हें दो दिन ही मौका दिया जाएगा। शेड्यूल के मुताबिक पांचवीं काउंसिलिंग को लेकर 21 नवंबर को खाली सीटों की सूची जारी होगी। 22 और 23 नवंबर को विद्यार्थी आवेदन कर सकेंगे। 24 नवंबर को मेरिट सूची जारी होगी। इसके अलावा 24 से 26 नवंबर तक विद्यार्थी दाखिल ले सकेंगे।
तीसरी काउंसिलिंग के विद्यार्थी 8 तक जमा करवा सकते हैं फीस
विभाग ने दाखिले को लेकर तीसरी और चौथी काउंसिलिंग में फेरबदल किया है। तीसरी काउंसिलिंग में भाग ले रहे विद्यार्थी 8 नवंबर तक फीस जमा करवा सकते है। छुट्टी क दिन भी आईटीआई खुली रहेंगी।
विज्ञापन
चौथी काउंसिलिंग का ये रहेगा शेड्यूल
खाली सीटों की सूची जारी : 10 नवंबर
विकल्प में फेरबदल का मौका : 10 से 12 नवंबर
सीट अलॉटमेंट : 15 नवंबर
दस्तावेज जांच : 15 से 17 नवंबर
फीस जमा : 15 से 18 नवंबर
कोट
ऐसे विद्यार्थी जिन्होंने आईटीआई में दाखिले को लेकर आवेदन नहीं किया है तो वह चौथी काउंसिलिंग के बाद कर सकते है। इन विद्यार्थियों को पांचवीं काउंसिलिंग में भाग लेने का मौका दिया जाएगा। अभी तक आईटीआई में 35 फीसदी ही सीटें भरी है। हालांकि प्रक्रिया पूरी होने तक सभी सीटें भर जाएंगी।
- भूपेंद्र सिंह, इंचार्ज, आईटीआई भिरड़ाना