फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Students upset with lack of buses in Tohana blocked Hisar bypass road

Fatehabad: टोहाना में बसों की कमी से परेशान छात्रों ने हिसार बाईपास रोड पर किया जाम, प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी

Thu, 05 Sep 2024 01:36 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 05 Sep 2024 01:36 PM IST
सार

जाम की सूचना मिलते ही बस अड्डा प्रभारी विनोद कुमार मौके पर पहुंचे और छात्रों की समस्याओं को सुना। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही इस समस्या का समाधान किया जाएगा। इसके बाद छात्रों ने जाम हटाया और यातायात सामान्य हो सका।

विज्ञापन
Students upset with lack of buses in Tohana blocked Hisar bypass road
प्रदर्शन करते छात्र - फोटो : संवाद

विस्तार

टोहाना के गांव पिरथला-सनियाना रोड पर बसों की कमी से परेशान छात्रों ने आज हिसार बाईपास रोड पर जाम लगाकर जोरदार प्रदर्शन किया। करीब आधे घंटे तक चले इस प्रदर्शन में छात्रों ने रोडवेज प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और अपनी मांगों को जोर-शोर से उठाया।

विज्ञापन

प्रदर्शनकारी छात्रों में नवदीप, सोनिया, ममता, सुरेंद्र सहित कई अन्य छात्र-छात्राओं ने बताया कि टोहाना से सनियाना मार्ग पर बसों की कमी के कारण उन्हें स्कूल और कॉलेज जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि बसों में भीड़ इतनी अधिक होती है कि छात्राओं को लटककर सफर करना पड़ता है, जिससे हादसे का डर हमेशा बना रहता है।

विज्ञापन

छात्रों ने बताया कि गांव डांगरा, पिरथला, रत्ताखेड़ा, पारता, और सनियाना के सरपंचों ने पहले भी बसों की संख्या बढ़ाने के लिए अड्डा इंचार्ज को ज्ञापन सौंपा था, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। इस कारण छात्र-छात्राओं को आज जाम लगाने का निर्णय लेना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

जाम की सूचना मिलते ही बस अड्डा प्रभारी विनोद कुमार मौके पर पहुंचे और छात्रों की समस्याओं को सुना। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही इस समस्या का समाधान किया जाएगा। इसके बाद छात्रों ने जाम हटाया और यातायात सामान्य हो सका।

यह घटना इलाके में प्रशासन और सरकार की ओर से बेहतर परिवहन सेवाओं की मांग की गंभीरता को दर्शाती है, और छात्रों ने उम्मीद जताई है कि उनकी समस्याओं का समाधान जल्द होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed