फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Students reach school amidst fog in Haryana, Temples of education open after 22 days of vacation

Haryana: धुंध के बीच स्कूल पहुंचे विद्यार्थी; 22 दिन के अवकाश के बाद खुले शिक्षा के मंदिर, तापमान छह डिग्री

Tue, 23 Jan 2024 09:58 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 23 Jan 2024 09:58 AM IST
सार

हरियाणा में प्राइमरी क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए स्कूल का समय सुबह 10:00 से दोपहर 3:00 तक का रखा गया। इस बीच कड़ाके ठंड में 22 दिन के अवकाश के बाद विद्यार्थी स्कूल पहुंचे। 

विज्ञापन
Students reach school amidst fog in Haryana, Temples of education open after 22 days of vacation
स्कूल जाते बच्चे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फतेहाबाद में धुंध के बीच 22 दिन के अवकाश के बाद मंगलवार को विद्यार्थी बदले हुए समय पर स्कूल पहुंचे। सरकारी स्कूलों के खुलने का समय जहां सुबह 9:30 बजे रहा, वहीं कई प्राइवेट स्कूल सुबह 10:00 बजे खुले। प्राइमरी क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए स्कूल का समय सुबह 10:00 से दोपहर 3:00 तक का रखा गया। गौरतलब है कि शीतकालीन अवकाश से पहले स्कूलों के खुलने का समय सुबह 9:00 बजे था।

विज्ञापन


छह डिग्री सेल्सियस रहा सुबह का न्यूनतम तापमान
जिले में मंगलवार की सुबह अधिकतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। ठंडी हवा के कारण ठिठुरन बरकरार है। जिला शिक्षा अधिकारी दयानंद सिहाग ने बताया कि मंगलवार से स्कूल खुल गए हैं। दोपहर तक विद्यार्थियों की उपस्थिति की रिपोर्ट आएगी।

विज्ञापन

सुबह के समय कोहरे व ठंड के बीच विद्यार्थी कांपते हुए स्कूलों में पहुंचे

शिक्षा विभाग ने 1 से 15 जनवरी तक शीतलकालीन अवकाश घोषित किया था। घने कोहरे व शीतलहर के बीच गिरते न्यूनतम तापमान को देखते हुए पहली से तीसरी कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए शीतकालीन अवकाश की अवधि बढ़ाकर 20 जनवरी तक कर दी थी। 21 जनवरी को रविवार व 22 जनवरी को अयोध्या के श्रीराम मंदिर में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा को लेकर अवकाश घोषित किया गया था।



ऐसे में 22 दिन बाद मंगलवार को पहली से तीसरी कक्षा तक के विद्यार्थी सुबह कोहरे में कांपते हुए स्कूल पहुंचे। शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में कहीं बच्चे पैदल स्कूल जाते दिखाई दिए ताे कहीं पर तैयार होकर सड़क किनारे परिजनों के साथ बस का इंतजार करते रहे।

फोटो देखें



सर्दी की छुट्टी के बाद आज मंगलवार से पहली से तीसरी कक्षा तक के स्कूल भी खुल गए हैं। स्कूल सुबह 9:30 बजे लगे, जिसके लिए बच्चे कड़ाके की ठंड व गहरे कोहरे के बीच स्कूलों में पहुंचे। जिला भर में चार डिग्री तक न्यूनतम तापमान के बीच स्कूलों में पहुंचना बच्चों के लिए किसी बड़े संघर्ष से कम नहीं था। 
जहां अभिभावक बच्चों को कपड़ों में लपेट स्कूलों तक छोड़ते हुए दिखाई दिए तो वहीं अनेकों बच्चे कांपते हुए स्कूलों में प्रवेश करते रहे।

विज्ञापन

15 जनवरी तक शीतलकालीन अवकाश घोषित किया था

शिक्षा विभाग ने 1 से 15 जनवरी तक शीतलकालीन अवकाश घोषित किया था। घने कोहरे व शीतलहर के बीच गिरते न्यूनतम तापमान को देखते हुए पहली से तीसरी कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए शीतकालीन अवकाश की अवधि बढ़ाकर 20 जनवरी तक कर दी थी। 21 जनवरी को रविवार व 22 जनवरी को अयोध्या के श्रीराम मंदिर में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा को लेकर अवकाश घोषित किया गया था।



ऐसे में 22 दिन बाद मंगलवार को पहली से तीसरी कक्षा तक के विद्यार्थी सुबह कोहरे में कांपते हुए पहुंचे। उधर गहरे कोहरे के चलते भी बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ा। अनेकों स्कूल बसें भी कोहरे के चलते लेट पहुंची और चौक-चौराहों व अन्य स्टॉप पर बच्चे व अभिभावक इंतजार करते रहे। कड़ाके की ठंड के चलते अभिभावक छोटे बच्चों के लिए आगे भी छुट्टी बढ़ाए जाने की मांग करने लगे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed