फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Students closed the gate of Ratia bus stand

विद्यार्थियों ने रतिया बस स्टैंड का गेट किया बंद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Oct 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Students closed the gate of Ratia bus stand
रतिया बस स्टैंड का गेट बंद करके धरना देते विद्यार्थी। - फोटो : Fatehabad
रतिया। आसपास के गांवों से रतिया शहर में पढ़ने आने वाले विद्यार्थियों के लिए बसों की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण गुस्साए सैकड़ों विद्यार्थियों ने रतिया बस स्टैंड का गेट बंद कर दिया। बंद गेट के पास बैठकर विद्यार्थी रोडवेज विभाग के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते रहे। विद्यार्थियों ने चेतावनी दी कि अगर गांव से आने वाले विद्यार्थियों के लिए बसों की उचित व्यवस्था नहीं की गई तो वह बस स्टैंड का गेट अनिश्चितकालीन बंद रखेंगे। वहीं, पंजाब-हरियाणा स्टेट हाईवे पर भी जाम लगा देंगे। बाद में परिवहन अधिकारी ने लिखित में आश्वासन देकर गेट खुलवाया।
विज्ञापन

विद्यार्थी मलकीत सिंह, मनदीप, मनप्रीत, शंटी, बलजीत, पूजा, कोमल, स्वीटी व अन्य विद्यार्थियों ने बताया कि रतिया शहर में निकटवर्ती गांवों से रोजाना सैकड़ों की संख्या में विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण करने के लिए आते हैं। रतिया आने के लिए उन्हें परिवहन विभाग की तरफ से बसों की उचित व्यवस्था नहीं करवाई जाती और जो बसें गांव के रूट से शहर में आती हैं, उनका टाइम टेबल भी सही नहीं है। विद्यार्थियों ने आरोप लगाया कि जब तक गांव से बस रतिया में पहुंचती है तो कॉलेज पहुंचते-पहुंचते उनके कई पीरियड छूट जाते हैं, जिस कारण उन्हें शिक्षा का नुकसान हो रहा है। विद्यार्थियों ने कहा कि बसों की उचित व्यवस्था करवाने को लेकर पिछले एक महीने से लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं और बस स्टैंड का गेट भी कई बार बंद कर चुके हैं। फिर भी रोडवेज विभाग उनके लिए बसों की उचित व्यवस्था नहीं कर रहा है।
विज्ञापन

बसों की नहीं हो सकी आवाजाही
गुस्साए विद्यार्थियों द्वारा बस स्टैंड के दोनों गेट बंद कर देने के कारण बसों की आवाजाही रुक गई। इस कारण यात्रियों को परेशानी भी झेलनी पड़ी। सूचना मिलने पर रतिया पुलिस भी मौके पर पहुंची और उन्होंने विद्यार्थियों को गेट खोलने के लिए कहा। मगर विद्यार्थियों ने पुलिस की बातों को अनसुना कर दिया और कहा कि जब तक रोडवेज अधिकारियों द्वारा उन्हें लिखित आश्वासन नहीं दिया जाता तब तक वह गेट नहीं खोलेंगे। इसके बाद पुलिस ने अड्डा इंचार्ज हवासिंह को मौके पर बुलाया। हवासिंह ने विद्यार्थियों को लिखित में आश्वासन दिया कि कल से बसों की उचित व्यवस्था की जाएगी। इसके बाद बस स्टैंड के दोनों गेट खोले गए। विद्यार्थियों ने चेतावनी दी कि अगर उनकी समस्या का हल नहीं हुआ तो वह स्टेट हाईवे को जाम कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
विद्यार्थियों को समस्या के समाधान का आश्वासन दिया गया है। ग्रामीण रूटों पर बसों के फेरे बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा।
हवासिंह, इंचार्ज, रतिया बस स्टैंड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed