{"_id":"69d15810f5d56ae3f3036922","slug":"students-and-parents-are-worried-due-to-shortage-of-teachers-in-nangal-fatehabad-news-c-127-1-ftb1011-151426-2026-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: नंगल में अध्यापकों की कमी से विद्यार्थी-अभिभावक परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: नंगल में अध्यापकों की कमी से विद्यार्थी-अभिभावक परेशान
Sat, 04 Apr 2026 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sat, 04 Apr 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
रतिया। गांव नंगल के राजकीय मॉडल संस्कृति प्राइमरी स्कूल में पिछले लंबे समय से अध्यापकों की कमी चल रही। बार-बार मांग के बाद भी शिक्षा विभाग द्वारा पूरा नहीं किए जाने से ग्रामीणों, एसएमसी कमेटी व पंचायत सदस्यों में भारी रोष है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर सोमवार तक स्कूल में अध्यापकों की कमी को दूर नहीं किया गया तो वे धरना-प्रदर्शन करने के साथ अपने बच्चों के नाम स्कूल से कटवाने को मजबूर होंगे।
एसएमसी कमेटी प्रधान बूटा सिंह, सदस्य कुलदीप, सुक्खा सिंह, सुलखन सिंह, बिट्टू सिंह वर्मा आदि ने बताया कि स्कूल में करीब 250 बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। उनके लिए स्कूल में सिर्फ पांच ही अध्यापक हैं। जबकि बच्चों की संख्या की आधार पर स्कूल में 10 अध्यापक होने चाहिए।
उन्होंने बताया कि अध्यापकों की मांग को लेकर को लेकर वे कई बार मौलिक शिक्षा अधिकारी व अन्य अधिकारियों को मिलने के अलावा कई बार पत्र भी लिखे जा चुके हैं। जिसके चलते डेढ़ साल पूर्व स्कूल में दो अध्यापक भेजे गए थे लेकिन कुछ समय बाद दोनों के तबादले हो जाने के बाद स्कूल में फिर से 5 ही अध्यापक रह गए हैं।