फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Student Priyanka and student Puneet were selected as the best players

Fatehabad News: छात्रा प्रियंका और छात्र पुनीत चुने गए सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Mar 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
Student Priyanka and student Puneet were selected as the best players
गांव बहबलपुर के मुख्त्यार सिंह मैमोरियल पी.जी. कॉलेज में वार्षिक खेलकूद उत्सव के दौरान दौड़ प्र
फतेहाबाद। मुख्त्यार सिंह मेमोरियल पीजी कॉलेज बहबलपुर में वार्षिक खेल उत्सव का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि कॉलेज प्रबंधन समिति के चेयरमैन डॉ. हरमिंदर सिंह रहे। खेलकूद प्रतियोगिता में लड़कों में पुनीत और लड़कियों में प्रियंका को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। इस दौरान 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर रेस, व रिले रेस, शॉटपुट, डिस्कस थ्रो, भाला फेंक, लंबी कूद वॉलीबाल, फुटबाल, शतरंज, कैरम बोर्ड, बैडमिंटन, कबड्डी, तीरंदाजी, रस्साकशी, खो-खो, मटका दौड़ आदि प्रतियोगिताएं करवाई गईं।
विज्ञापन


इस अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान पाने वाले प्रतिभागियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। चेयरमैन डॉ. हरमिंदर सिंह, डायरेक्टर अमनदीप कौर, डॉ. मनजीत कौर, प्राचार्य व स्टाफ की ओर से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


डॉ. हरमिंदर सिंह ने कहा कि खेल-कूद मानव मन को प्रसन्न और उत्साहित रखता है। खेलों से नियम पालन का स्वभाव विकसित होता है और खिलाड़ियों में सामूहिक सद्भाव व भाईचारे की भावना बढ़ती है। प्राचार्य डॉ. ओमप्रकाश नागपाल ने कहा कि खेल-कूद शरीर और मन में ताजगी लाता है। प्रतियोगिता की समाप्ति पर महाविद्यालय प्रबंधन समिति के चेयरमैन डॉ. चेयरमैन सिंह ने समस्त अतिथिगण, प्रतिभागियों महाविद्यालय के पूर्व छात्र-छात्राओं व स्टाफ सदस्यों को सफल आयोजन के लिए बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed