फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Student dies after hitting bike to tree

मोटरसाइकिल पेड़ से टकराने से छात्र की मौत

Tue, 26 Nov 2019 11:21 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2019 11:21 PM IST
विज्ञापन
Student dies after hitting bike to tree
भूना-कुलां रोड पर बीती देर रात्रि को गांव टिब्बी के पास सड़क पर एक नील गाय को बचाने के चक्कर में मोटरसाइकिल चालक एवं 11वीं कक्षा के छात्र हरीश कुमार की सड़क किनारे कीकर के पेड़ से टकराने से मौत हो गई। बाइक पर सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसको भूना से सीएचसी में उपचार के लिए दाखिल कराया। उसकी हालत नाजुक होने के कारण अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। पुलिस ने छात्र के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। मामले में मृतक के बड़े भाई रवि के बयान पर पुलिस ने इत्तफाकिया कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

पुलिस में दिए बयान में नहला निवासी रवि ने बताया कि उसका छोटा भाई हरीश कुमार राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल नहला में 11वीं कक्षा का छात्र था। सोमवार को कुलां में काला पुत्र कृष्ण कुमार के घर हरीश कुमार व उसका दोस्त मोनू मोटरसाइकिल पर गए थे। जब देर सायं को कुलां से घर आ रहे थे तो टिब्बी गांव के पास खेतों से एक तेज गति में नीलगाय सड़क पर आ गई। जिसको बचाते समय मोटरसाइकिल असंतुलित होकर सड़क किनारे कीकर के पेड़ से जा टकराई। हादसे में हरीश कुमार की मौके पर ही मौत हो गई जबकि मोनू को गंभीर चोटें आई है। टिब्बी गांव के आसपास के लोगों ने घायलों को सीएचसी भूना पहुंचाया। जहां मोनू के अधिक छोटे होने के कारण उसे तुरंत अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। पुलिस जांच अधिकारी कृष्ण कुमार ने बताया कि मृतक छात्र के भाई के बयान पर पुलिस ने 174 की कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed