फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Stubble burnt at 37 places, AAQI crossed 350 throughout the day

37 जगहों पर जली पराली, पूरे दिन 350 पार रहा एएक्यूआई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Nov 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Stubble burnt at 37 places, AAQI crossed 350 throughout the day
धुआं-धुआं हो चुके वातावरण के बीच जाते वाहनचालक। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। जिले में पराली की आग थमने का नाम नहीं ले रही है। बुधवार रात को भी 37 जगहों पर पराली को आग लगाई गई। इस कारण वीरवार सुबह से ही पूरे वातावरण में धुआं छाया रहा। ठंड बढ़ने और हवा नहीं चलने के कारण स्मॉग की स्थिति बनी हुई है। वीरवार को दिनभर एएक्यूआई 350 से पार ही रहा।
विज्ञापन

यह स्तर प्रदूषण की भयावह स्थिति को दर्शाता है क्योंकि एएक्यूआई 100 का आंकड़ा पार करते हुए खराब हालत दर्शाने लगता है। अब तक जिले में 938 स्थानों पर पराली जलाई जा चुकी है। प्रशासन द्वारा 225 किसानों के चालान काटकर उनसे पांच लाख 70 हजार रुपये की जुर्माना राशि वसूली गई है। इस धुएं के कारण सबसे अधिक परेशानी सांस के मरीजों को झेलनी पड़ रही है। ठंड बढ़ने के साथ ही सांस के मरीजों की समस्या बढ़ जाती है, ऊपर से यह स्मॉग समस्या को दोगुनी कर रहा है। इसी कारण ज्यादातर सांस के रोगियों को घरों में ही दुबके रहना पड़ता है। इसके अलावा वाहनों पर बिना हेलमेट चलने वालों की आंखों में भी जलन हो रही है।
विज्ञापन

यह रहा दिनभर एक्यूआई
सुबह 10 बजे : 350
सुबह 11 बजे : 351
दोपहर 12 बजे : 349
दोपहर 1 बजे : 350
दोपहर 2 बजे : 351
दोपहर 3 बजे : 353
शाम 4 बजे : 354
शाम 5 बजे : 356
शाम 6 बजे : 359
कोट
हरसैक अब तक 938 जगहों पर आग की लोकेशन भेज चुका है। हमने 225 किसानों के चालान किए हैं। पांच लाख से अधिक जुर्माना वसूला गया है। हवा नहीं चलने और ठंड बढ़ने के कारण भी धुआं वातावरण में जमा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजेश सिहाग, उपनिदेशक, कृषि विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed