Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Stubble burning pollutes the air; Diwali fireworks will further aggravate respiratory issues.

Fatehabad News: पराली की आग से हवा प्रदूषित, दिवाली पर आतिशबाजी बढ़ाएगी सांसों की परेशानी

Fri, 06 Nov 2026 10:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 06 Nov 2026 10:24 PM IST
विज्ञापन
Stubble burning pollutes the air; Diwali fireworks will further aggravate respiratory issues.
फतेहाबाद। लघु सचिवालय परिसर से फ्लैग मार्च को झंडी दिखाकर रवाना करते हुए तहसीलदार सुरेंद्र सिंह
फतेहाबाद। धान के अवशेषों में आग लगाने की घटनाओं से जिले की हवा पहले ही प्रदूषित हो रही है। अब दिवाली पर करीब पांच करोड़ रुपये के पटाखे जलने का अनुमान है। इससे वायु गुणवत्ता और बिगड़ सकती है।
विज्ञापन

जिले का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) शुक्रवार को 196 दर्ज किया गया। यह मध्यम श्रेणी के ऊपरी स्तर पर है। ऐसे में शनिवार को छोटी दिवाली और रविवार को दिवाली पर आतिशबाजी से निकलने वाला धुआं लोगों की सांसों की परेशानी बढ़ा सकता है।
विज्ञापन

दूसरी तरफ खेतों में पराली जलाने की घटनाओं पर निगरानी के बावजूद रोक नहीं लग पा रही है। पेट्रोलिंग टीम ने भूना क्षेत्र में धान के अवशेष जलाने का एक मामला पकड़ा है। वहीं हरसेक के सैटेलाइट रिकॉर्ड में जिले में आगजनी की पांच घटनाएं दर्ज हुई हैं। प्रशासन अब तक तीन एफआईआर भी दर्ज करवा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
पांच करोड़ के पटाखे बढ़ा सकते हैं प्रदूषण
दिवाली पर जिले में करीब पांच करोड़ रुपये के पटाखे जलने का अनुमान है। ग्रीन पटाखों के इस्तेमाल के प्रति जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। नियमों की जानकारी भी दी जा रही है। इसके बावजूद बाजार में ग्रीन पटाखों की वास्तविक उपलब्धता और उनके इस्तेमाल पर सवाल बने हुए हैं। ऐसे में आतिशबाजी से निकलने वाला धुआं पहले से प्रदूषित हवा की स्थिति को और गंभीर बना सकता है।
--------------
सांस और हृदय रोगियों के लिए बढ़ेगा खतरा
नागरिक अस्पताल के छाती रोग विशेषज्ञ डॉ. मनीष टुटेजा ने बताया कि प्रदूषित हवा में मौजूद सूक्ष्म कण सांस के जरिये फेफड़ों तक पहुंचते हैं। इससे आंखों में जलन, गले में खराश, खांसी और सांस फूलने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। अस्थमा के मरीजों को दौरे पड़ने की आशंका भी बढ़ जाती है। लंबे समय तक प्रदूषित हवा में रहने से फेफड़ों की कार्यक्षमता प्रभावित हो सकती है। हृदय रोगियों में हृदयाघात और ब्रेन स्ट्रोक का खतरा भी बढ़ सकता है। बच्चों, बुजुर्गों और गर्भवती महिलाओं को प्रदूषण से अधिक जोखिम रहता है।
-----------------
गांवों में फ्लैग मार्च निकालकर किसानों को किया जागरूक
फसल अवशेष प्रबंधन योजना के तहत कृषि एवं किसान कल्याण विभाग ने शुक्रवार को खंड फतेहाबाद के सभी गांवों में फ्लैग मार्च निकाला। इसका उद्देश्य किसानों को पराली न जलाने और फसल अवशेषों के उचित प्रबंधन के प्रति जागरूक करना था। लघु सचिवालय परिसर से तहसीलदार सुरेंद्र सिंह ने हरी झंडी दिखाकर मार्च रवाना किया। निर्धारित रूट चार्ट के अनुसार मार्च सभी गांवों से होकर निकाला गया।

अधिकारियों ने किसानों को पराली प्रबंधन की आधुनिक तकनीकों और कृषि यंत्रों के इस्तेमाल की जानकारी दी। राजस्व विभाग ने पराली जलाने की घटनाओं पर निगरानी में सहयोग किया। पंचायत विभाग ने ग्राम स्तर पर किसानों को जागरूक करने में भागीदारी निभाई। अधिकारियों ने किसानों से पराली नहीं जलाने और पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने की अपील की। इस दौरान उपमंडल कृषि अधिकारी डॉ. संजय मेचू, खंड कृषि अधिकारी डॉ. जय कुमार भोरिया और सहायक कृषि अभियंता कार्यालय के कृषि विकास अधिकारी नीरज कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed