फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Stubble burning at 31 more places in the district, AQI at 223

जिले में 31 और जगहों पर जली पराली, एक्यूआई रहा 223

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Nov 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Stubble burning at 31 more places in the district, AQI at 223
फतेहाबाद। जिले में 31 और स्थानों पर पराली को आग लगाई गई है। हरसेक द्वारा 31 लोकेशन भेजने के बाद कृषि एवं राजस्व विभाग की टीमों ने निरीक्षण किया। शनिवार को एक्यूआई 223 रहा। अब तक जिले में 261 किसानों को छह लाख 60 हजार रुपये का जुर्माना लगाया जा चुका है।
विज्ञापन

बता दें कि जिले में अब तक 719 एक्टिव फायर लोकेशन प्राप्त हुई है। इनमें से 625 हरसेक व 94 अन्य स्रोतों से मिली है। इनमें से 37 लोकेशन गैर कृषि भूमि पर मिली है। वहीं, डीसी ने शनिवार को फसल अवशेष प्रबंधन के लिए ग्राम स्तर की इंफॉर्समेंट एवं मॉनिटरिंग टीम के 10 सदस्यों को पराली प्रबंधन में सुचारु कार्य न करने पर नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। डीसी ने गांव नाढोड़ी व लोहाखेड़ा के चार नंबरदारों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। उक्त नंबरदारों ने अपने गांवों में पराली प्रबंधन जागरूकता कार्य में ढिलाई बरती है। इसके अलावा इन्हीं गांवों के 2 ग्राम सचिव, 2 पटवारी, एक खंड तकनीकी प्रबंधक तथा एक कृषि सुपरवाइजर को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed