फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Striking workers expressed their protest by shaving their heads

Fatehabad News: हड़ताली कर्मियों ने मुंडन करवा जताया रोष

Fri, 04 Sep 2026 10:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 04 Sep 2026 10:31 PM IST
विज्ञापन
Striking workers expressed their protest by shaving their heads
फतेहाबाद के मॉडल टाउन में डोर टू डोर कचरा उठान गाड़ी में कूड़ा डालते हुए स्त्रोत प्रशासन
फतेहाबाद। नगर परिषद सफाई कर्मचारियों की हड़ताल 30वें दिन भी जारी रही। जिले के पांच शहरों में सफाई और कचरा उठान व्यवस्था प्रभावित है। फतेहाबाद में पांच दिन पहले शुरू हुआ डोर टू डोर कचरा उठान भी संकट में आ गया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को भी एजेंसी के चालक और हेल्पर काम पर नहीं पहुंचे। इसके बाद नगर परिषद के एचकेआरएन के तहत तैनात चालकों ने डोर टू डोर कचरा उठान की गाड़ियां चलाईं और ग्रुप डी कर्मचारियों ने हेल्पर की जिम्मेदारी संभाली। शहर में कचरा उठाने के लिए 15 गाड़ियां भेजी गईं।
विज्ञापन

इस बीच नगर परिषद प्रशासन की शिकायत पर 14 कर्मचारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। कार्यालय में कचरा फेंकने और कचरा उठान की गाड़ियां रोकने के आरोप में यह कार्रवाई हुई है। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि वे एफआईआर से डरने वाले नहीं हैं। कर्मचारियों की मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं शुक्रवार को हड़ताल के दौरान 12 सफाई और दमकल कर्मचारियों ने विरोध जताते सामूहिक रूप से मुंडन करवाया। धरने की अध्यक्षता इकाई प्रधान नरेश राणा ने की जबकि मंच संचालन सचिव ओमप्रकाश लोट ने किया।
------------
आज काम पर नहीं लौटे तो बढ़ सकती है परेशानी
सरकार की तरफ से कर्मचारियों को 5 सितंबर तक ड्यूटी पर लौटने के निर्देश जारी किए गए हैं। नगर परिषद प्रशासन फतेहाबाद में तैनात 136 कर्मचारियों को तीन बार नोटिस भी दे चुका है। ऐसे में अगर शनिवार को कर्मचारी ड्यूटी पर नहीं लौटते हैं तो सरकार उनके खिलाफ कार्रवाई कर सकती है। ऐसे में स्थायी कर्मचारियों पर सस्पेंड और पालिका रोल के कर्मचारियों पर बर्खास्तगी की तलवार लटक सकती है। एस्मा लागू कर अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी पर कर्मचारी नेता सतबीर सहारण ने कहा कि कर्मचारी एफआईआर, जेल या बर्खास्तगी की धमकियों से डरने वाले नहीं हैं। सरकार और प्रशासन चाहे जितनी भी सख्त कार्रवाई कर ले जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं आंदोलन इसी तरह मजबूती से जारी रहेगा।

-
12 कर्मचारियों ने मुंडवाया सिर
अपनी लंबित मांगों को लेकर हड़ताल पर बैठे सफाई और दमकल कर्मचारियों ने सरकार की ओर से की जा रही अनदेखी और प्रशासन की दमनकारी नीतियों के विरोध में सामूहिक रूप से अपना मुंडन करवाया। प्रदर्शन के दौरान हिंदू मान्यताओं का हवाला देते हुए 12 प्रमुख कर्मचारी नेताओं ने अपना सिर मुंडवाया। सिर मुंडवाने वालों में नगरपालिका कर्मचारी संघ के जिला प्रधान विजय ढाका, सर्व कर्मचारी संघ के फतेहाबाद ब्लॉक प्रधान राजपाल मित्ताथल, अग्निशमन यूनियन के राज्य सचिव सतबीर सहारण, जिला प्रधान विनोद खिचड़, सत्यवान टाक, अनिल चौहान, राम, जसवंत, सुरेश, मोनू, संजू रत्ति, बंटी शीर्षवाल और पंकज भादू शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed