फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   strike by old man for pention

पेंशन न मिलने पर बुजुर्गों ने दिया पोस्ट ऑफिस पर धरना

Fri, 15 Jan 2016 11:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद Updated Fri, 15 Jan 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
धरनारत बुजुर्गों ने चेतावनी दी कि उनका धरना तब तक जारी रहेगा जब तक विभाग की ओर से उनकी पिछले पांच महीनों की बकाया पेंशन का भुगतान नहीं किया जाता।
विज्ञापन


कुछ बुजुर्गों ने यह आरोप भी लगाया कि उनकी पास बुक में पेंशन मिलना दर्ज किया हुआ है जबकि उन्हें पेंशन नहीं मिली है।

  गांव म्योंद खुर्द के करीब दो दर्जन बुजुर्गों ने एकत्रित होकर शुक्रवार को जाखल मंडी स्थित डाकघर के बाहर धरना शुरू कर दिया। बुजुर्ग करतार सिंह ने बताया कि उसकी दो माह से पेंशन नहीं मिली है।

बुजुर्ग मलिला सुरेंद्र कौर पत्नी प्यारा सिंह ने कहा कि उसकी पांच माह से पेंशन नहीं मिली है। बुजुर्ग कुलवंत सिंह, अच्छर सिंह, धर्म कौर, गुरजंट सिंह, सुखदेव सिंह, करतार सिंह, अंग्रेज कौर, ज्ञान सिंह व सुखदेव सिंह ने कहा कि उनमें से कई लोग ऐसे हैं जिनकी पेंशन पिछले पांच महीनों से नहीं दी गई है।
विज्ञापन


जबकि कुछ बुजुर्ग तो ऐसे भी हैं जिनकी पास बुक में पेंशन एडवांस में ले जाना दिखाया हुआ है। बुजुर्गों ने कहा कि पेंशन के बिना उन्हें दो वक्त की रोटी के लिए लाले पड़े हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुजुर्गों ने कहा कि इस मामले में साफ तौर पर प्रशासन एवं डाक विभाग के अधिकारी जिम्मेवार हैं। उन्होंने मामले की जांच करने की मांग की है। बुजुर्गों का कहना है कि जब तक उनको पेंशन नहीं मिलती धरना जारी रहेगा।


खाते अपलोड न होने के कारण रूकी पेंशन
वहीं डाकघर के इंचार्ज कालीदास ने कहा कि बुजुर्गों की पेंशन न आने का कारण उनके खाते अपलोड़ न होना है। उनके खाते अपलोड करने के लिए सब पोस्टमास्टर की ओर से भेजे हुए हैं।

खाते अपलोड़ होते ही उनकी पेंशन का भुगतान हो जाएगा। उन्होंने कहा कि सब पोस्टमास्टर छुट्टी पर गए हैं। इसलिए मामले बारे उन्हें ज्यादा जानकारी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed