फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Street uprooted for tower wiring, police inspected

Fatehabad News: टावर की वायरिंग के लिए उखाड़ी गली, पुलिस ने जायजा लिया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Feb 2026 10:54 PM IST
विज्ञापन
Street uprooted for tower wiring, police inspected
गली में लग रहे टावर की अर्थिंग की वायरिंग का काम करते हुए कर्मचारी व मौके पर मौजूद पुलिस। संवाद - फोटो : संवाद
फतेहाबाद। नागरिक अस्पताल के पीछे मोबाइल टावर लगाने पर मोहल्ले में विरोध और सुरक्षा चिंताओं के बीच वीरवार को पुलिस की मौजूदगी में काम पूरा किया गया। मंगलवार को टावर लगाने का स्थानीय गलीवासियों ने विरोध किया और पुलिस को शिकायत भी दी थी।
विज्ञापन


स्थानीय निवासी कर्मवीर सिंह ने बताया कि उनके घर की छत के पास टावर लगाया जा रहा था। कंपनी के कर्मचारियों ने अर्थिंग की वायरिंग के लिए गली का हिस्सा उखाड़ दिया। इस पर उन्होंने पुलिस में शिकायत दी थी। उनका आरोप है कि कर्मचारियों के पास गली उखाड़ने की कोई अनुमति नहीं थी और पुलिस उनकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कंपनी के कर्मचारियों ने गली को पूरी तरह से बंद कर दिया। लोग ने चिंता जताई कि टावर का अर्थिंग प्वाइंट गली के बीच में होने के कारण बारिश या तकनीकी खराबी में करंट फैलने का खतरा बना रहता है। इसके अलावा पास में स्कूल और अस्पताल होने के कारण बच्चों, मरीजों और बुजुर्गों को रेडिएशन के जोखिम का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोबाइल टावर से निकलने वाला रेडिएशन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक माना जाता है। शहर थाना प्रभारी सुरेंद्र ने बताया कि विवाद की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और टावर लगाने वाली कंपनी कर्मचारियों से परमिशन संबंधी कागजात मांगे। विरोध करने वाले लोगों से भी कागजात मांगे गए, लेकिन उन्होंने कुछ प्रस्तुत नहीं किया। कंपनी ने गली को उखाड़ने की कार्रवाई को लेकर जुर्माना भरने की सहमति जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed