फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Street light repair tender stuck again, portal remained closed

स्ट्रीट लाइट मरम्मत का टेंडर फिर अटका, बंद रहा पोर्टल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
Street light repair tender stuck again, portal remained closed
भट्टू रोड पर बंद स्ट्रीट लाइटें। - फोटो : Fatehabad
शहर में लगी स्ट्रीट लाइट मरम्मत का टेंडर एक बार फिर से अटक गया है। मंगलवार को टेंडर नहीं खुल पाया। पोर्टल बंद होने के कारण नगर परिषद अधिकारी स्ट्रीट लाइट मरम्मत के टेंडर को नहीं खोल पाए। नप ने पिछले दिनों टेंडर लगाया था, जिसे मंगलवार को खोला जाना था। अब टेंडर बुधवार को खुलने की उम्मीद है। फिलहाल हालात ये हैं कि शहर के कई क्षेत्रों में पिछले 55 दिनों से स्ट्रीट लाइटें खराब हैं और उसे ठीक करने वाला कोई नहीं है। रोजाना 5 से 7 शिकायतें आ रही हैं।
विज्ञापन

नगर परिषद शहर में स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत के लिए एक साल का ठेका देता है। एजेंसी को शहर में खराब होने वाली लाइटों को ठीक करवाना होता है। इस बार 30 जून को स्ट्रीट लाइट मरम्मत का ठेका खत्म हो गया था। नप अधिकारियों ने उच्च अधिकारियों के पास प्रस्ताव भेजा लेकिन अनुमति नहीं मिली थी। निवर्तमान पार्षदों और लोगों के विरोध के बाद उच्च अधिकारियों ने तीन माह की ही अनुमति दी है। अब तीन माह का अनुमानित 3 लाख 41 हजार रुपये का टेंडर लगाया गया है।
विज्ञापन

25 दिन से भट्टू रोड पर बंद हैं लाइटें
शहर के भट्टू रोड पर डिवाइडर पर लगी लाइटें करीब 25 दिनों से बंद हैं। हालात ये हैं कि भट्टू रोड पर अंधेरा छाया हुआ है। रोड पर करीब 160 लाइटें लगी हैं जो कि बंद हैं। इसके अलावा रतिया रोड, भूना रोड, हिसार-सिरसा रोड पर भी कई लाइटें खराब पड़ी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंपनी के इंतजार में 4200 लाइटें
शहर में करीब 4200 नई लाइटें लगनी हैं। लेकिन करीब डेढ़ साल से नगर निकाय ने इस पर रोक लगा रखी है। नगर निकाय निदेशालय ने नगर परिषद को अपने स्तर पर स्ट्रीट लाइटें लगाने पर रोक लगा दी थी। मुख्यालय स्तर पर ही ठेका होगा और चयनित कंपनी लाइटें लगाएंगी। अभी तक कंपनी नहीं आई है और न ही निदेशालय ने अपने स्तर पर लाइटें लगाने के आदेश दिए हैं।

कोट
स्ट्रीट लाइट मरम्मत का टेंडर मंगलवार को खोला जाना था, लेकिन तकनीकी कारणों से नहीं खोल पाए। बुधवार को टेंडर खोल दिया जाएगा। शहर में कोई भी स्ट्रीट लाइट खराब नहीं रहने दी जाएगी।
- अमित कौशिक, कार्यकारी अभियंता, नगर परिषद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed