{"_id":"68d972b31acaa9e9510894e8","slug":"stray-dogs-are-attacking-more-than-20-people-daily-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-141149-2025-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: प्रतिदिन 20 से ज्यादा लोगों पर हमला कर रहे आवारा कुत्ते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: प्रतिदिन 20 से ज्यादा लोगों पर हमला कर रहे आवारा कुत्ते
Sun, 28 Sep 2025 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sun, 28 Sep 2025 11:08 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद में टीकाकरण करते चिकित्सक। स्रोत : विभाग
फतेहाबाद। जिले में कुत्ते के काटने के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। शहर में ही प्रतिदिन 20 से ज्यादा लोग कुत्तों के काटने का शिकार हो रहे हैं। चिकित्सकों के मुताबिक अगर समय पर उपचार नहीं लिया तो घातक हो सकता है। रविवार को विश्व रेबीज दिवस के अवसर पर पशुपालन विभाग की ओर से विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
उपनिदेशक पशुपालन डॉ. सुखविंदर सिंह ने बताया कि रेबीज की रोकथाम के लिए हर वर्ष 28 सितंबर को विश्व स्तर पर यह दिवस मनाया जाता है। वर्ष 2030 तक रेबीज से होने वाली मौतों को शून्य करने का लक्ष्य रखा गया है।
विश्व रेबीज दिवस पर पशु अस्पताल शेखुपुर दडोली की ओर से आवारा और पालतू कुत्तों का मुफ्त रेबीज टीकाकरण किया गया। यह कार्यक्रम उपनिदेशक पशुपालन डॉ. सुखविंदर सिंह और उपमंडल अधिकारी पशुपालन डॉ. सुरेंद्र के दिशा-निर्देश में संपन्न हुआ। नगर परिषद की तरफ से सोमवार को जवाहर चौक स्थित पशु अस्पताल में टीकाकरण शिविर लगाया जाएगा। इस दौरान कुत्तों को रेबीज वैक्सीन लगाई जाएगी। सचिव गोविंद ने बताया कि इस शिविर में कोई भी कुत्ते को लाकर वैक्सीनेशन करवा जा सकता है।
विज्ञापन
कुत्ता के काटने पर ऐसे करें उपचार
पशु चिकित्सक रामनिवास बिश्नोई ने ग्रामीणों को जागरूक करते हुए कहा कि कुत्ता काटने की स्थिति में घाव पर कपड़ा, पट्टी, मिट्टी या मिर्च नहीं लगानी चाहिए। घाव को कम से कम 15 मिनट तक बहते पानी से धोना, उसके बाद एंटीसेप्टिक लोशन लगाना और तुरंत चिकित्सक से परामर्श लेना आवश्यक है।
-
2192 लोगों ने एंटी रेबीज वैक्सीन लगवाई
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार इस साल अप्रैल से जुलाई तक नागरिक अस्पताल में 2,192 लोगों ने एंटी रेबीज वैक्सीन लगवाई है। अप्रैल में 490, मई में 504, जून में 548 और जुलाई में सबसे ज्यादा 650 मामले सामने आए हैं।