फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Steps of students lying in schools after 40 days

स्कूलों में 40 दिन बाद पड़े विद्यार्थियों के कदम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Feb 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Steps of students lying in schools after 40 days
फतेहाबाद के मॉडल संस्कृति स्कूल में पहुंची विद्यार्थियों की थर्मल स्क्रीनिंग करते शिक्षक। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर के चलते बंद किए गए स्कूल वीरवार को पूरी तरह से खुल गए। कक्षा दसवीं से बारहवीं तक के स्कूल पहले ही खुल गए थे। वीरवार को शिक्षा विभाग ने कक्षा पहली से नौवीं के लिए भी स्कूल खोल दिए। 40 दिन बाद विद्यार्थियों ने स्कूलों में कदम रखे और पढ़ाई की। जिले में करीब 32 फीसदी विद्यार्थी पहले दिन स्कूल पहुंचे। स्कूल पहुंचे विद्यार्थियों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई और हाथ सैनिटाइज किए गए, इसके बाद प्रवेश दी गई।
विज्ञापन

सरकारी स्कूलों में थर्मल स्क्रीनिंग के दौरान 45 विद्यार्थियों का तापमान अधिक मिला, जिन्हें वापस भेज दिया गया। शिक्षा विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक जिले में सरकारी स्कूलों में पहली से बारहवीं कक्षा के 1 लाख 21 हजार और निजी में 76 हजार 633 विद्यार्थी हैं। शिक्षा विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक 70 फीसदी सरकारी स्कूलों ने पोर्टल पर हाजिरी अपडेट की है। इसके मुताबिक 22.96 फीसदी विद्यार्थी पहुंचे हैं। वहीं स्कूल खोलने को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हुई तो बुधवार को स्कूलों ने विद्यार्थियों को मैसेज जारी कर दिया था। लेकिन रात को कई स्कूलों ने मैसेज भेजा कि अभी नहीं खुलेंगे। रात करीब 9 बजे शिक्षा विभाग ने स्कूल खोलने के लिखित आदेश जारी किए। इसके चलते कई स्कूल शुक्रवार को खुलेंगे।
विज्ञापन

ऑनलाइन पढ़ाई से छात्रों की बिगड़ी लिखावट
कोरोना महामारी के चलते विद्यार्थियों की पढ़ाई सबसे ज्यादा प्रभावित हो रही है। वीरवार को 40 दिनों बाद स्कूल पहुंचे विद्यार्थियों की लिखावट बिगड़ी मिली। शिक्षक देवेंद्र सिंह दहिया ने बताया कि कोरोना की पहली और दूसरी लहर के दौरान स्कूल बंद रहे, इसके चलते लिखावट पहले ही खराब हो गई थी, अब स्कूल विद्यार्थी आने लगे थे तो उसमें सुधार हुआ था। लेकिन अब फिर स्कूल बंद होने के कारण विद्यार्थियों की लिखावट खराब हो चुकी है। विद्यार्थी अपना नाम तक ढंग से नहीं लिख पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में ये है विद्यार्थियों की स्थिति
कक्षा सरकारी प्राइवेट
पहली 10996 5281
दूसरी 10818 6072
तीसरी 10558 7104
चौथी 10920 7347
पांचवीं 11477 7463
छठी 11000 7137
सातवीं 10219 6801
आठवीं 10197 6630
नौंवी 9918 6411
दसवीं 9913 6684
ग्यारहवीं 8723 4762
बारहवीं 7196 4971
सरकारी स्कूलों में हाजिरी को लेकर ये रही स्थिति
खंड कुल स्कूल हाजिरी लगी कुल विद्यार्थी स्कूल पहुंचे
भट्टूकलां 68 40 12447 2568
भूना 85 59 18390 4001
फतेहाबाद 169 117 32776 7307
जाखल 52 29 8914 1166
रतिया 144 136 26250 8525
टोहाना 111 65 23193 4266
कोट
स्कूलों में कक्षा पहली से नौंवी शुरू हो गई है, कोरोना गाइडलाइन के मुताबिक विद्यार्थियों को पढ़ाया गया है। करीब 32 फीसदी विद्यार्थी स्कूल पहुंचे है हालांकि सरकारी स्कूलों में संख्या कम रही है।

-दयानंद सिहाग, जिला शिक्षा अधिकारी

फतेहाबाद के राजकीय स्कूल में विद्यार्थियों की थर्मल स्क्रीनिंग करते शिक्षक।

फतेहाबाद के राजकीय स्कूल में विद्यार्थियों की थर्मल स्क्रीनिंग करते शिक्षक।- फोटो : Fatehabad

फतेहाबाद के राजकीय स्कूल में पढ़ते विद्यार्थी।

फतेहाबाद के राजकीय स्कूल में पढ़ते विद्यार्थी।- फोटो : Fatehabad

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed