फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Statue of Netaji and Shastri will also be installed in Panchayat Ghar

पंचायत घर में नेताजी और शास्त्री की भी लगेगी प्रतिमा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Statue of Netaji and Shastri will also be installed in Panchayat Ghar
भूना में गांव बुवान के मामले को लेकर बैठक करते शांति कमेटी के सदस्य। - फोटो : Fatehabad
गांव बुवान के पंचायत घर में डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा लगाने के बाद उपजा विवाद शांत हो गया है। प्रशासन की ओर से रखे गए पंचायत घर में डॉ. भीमराव आंबेडकर के साथ-साथ नेताजी सुभाषचंद्र बोस और पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री की भी प्रतिमा लगाने के प्रस्ताव को सर्व समाज ने स्वीकार कर लिया है। इसी के साथ 26 अगस्त को सर्व समाज की ओर से प्रदेश भर से खाप के प्रतिनिधियों को बुलाकर किया जाने वाला शक्ति प्रदर्शन स्थगित कर दिया गया है। हालांकि, इस विवाद को बढ़ाने में शामिल दोनों पक्षों के कुछ लोगों पर एफआईआर दर्ज होगी, इसके लिए भी दोनों तरफ से पुलिस को सहमति दी गई है।
विज्ञापन

मंगलवार को गांव में सर्व समाज की बैठक ग्राम सचिवालय में हुई। सर्व समाज के प्रतिनिधियों ने बताया कि गांव के लोग भाईचारा और शांति चाहते हैं। इसलिए प्रशासन द्वारा रखे गए प्रस्ताव को सहमति दी जाती है। गांव के सर्व समाज के प्रतिनिधियों ने प्रशासन को प्रस्ताव दिया है कि डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा के साथ नेताजी सुभाष चंद्र बोस और स्व. लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा लगाकर एल-टाइप दीवार निकाल कर इनका मुख्य द्वार गली में निकाला जाए ताकि पंचायत घर में होने वाले किसी भी सामाजिक कार्यक्रम के दौरान अप्रिय घटना और विवाद से बचा जा सके। वहीं, गांव के पंचायत घर का सुंदरीकरण करवाकर पंचायत घर के नाम का साइन बोर्ड लगाया जाए। टोहाना-भूना रोड पर ग्राम पंचायत की ढाई एकड़ जमीन पर शहीद भगत सिंह के नाम पर खेल स्टेडियम का नामकरण किया जाए। स्टेडियम में खेलों से संबंधित मूलभूत सुविधाएं बढ़ाकर चहारदीवारी, पेयजल, बिजली, स्टेज व शेड बनाए जाएं। जिम हाल एवं शौचालय की व्यवस्था की जाए। दोनों पक्षों के बीच फैसला होने के बाद कोई भी सोशल मीडिया पर भड़काऊ बयानबाजी भी नहीं करेगा। वहीं प्रदर्शनकारियों में शामिल प्रताप खोबड़ा नामक व्यक्ति ने लिखित आश्वासन न मिलने पर आमरण अनशन शुरू कर दिया, उनका कहना है कि प्रशासन ने मांगे तो मान ली लेकिन लिखित में आश्वासन नहीं दिया। वहीं कुछ प्रदर्शनकारी देश शाम तक धरना स्थल पर बैठे रहे।
विज्ञापन

अनाज मंडी भूना में बुवान विवाद को लेकर चली शांति बनाने की प्रक्रिया
भूना की अनाज मंडी में गांव बुवान में बने तनावपूर्ण माहौल को शांत करने के लिए बैठक करके शांति कमेटी का गठन किया गया। बैठक में भूना के आसपास के 25 से अधिक गांवों के बुद्धिजीवी व गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए। इसका पूर्व जिला पार्षद बलविंदर कैरों ने नेतृत्व किया। शांति बैठक में निवर्तमान जिला पार्षद अजय मेहता, रामदास नंबरदार टिब्बी, कामरेड रामस्वरूप ढाणी गोपाल, भूंदड़ा के सरपंच प्रतिनिधि दलबीर सिंह, धौलू के सरपंच प्रतिनिधि रमेश महार, ढाणी भोजराज के सरपंच साधुराम महला, नाढोड़ी सरपंच सुमित कुमार, घोटडू सरपंच रामेश्वर डेलू, ढाणी सांचला सरपंच साधुराम, बोस्ती सरपंच जगदीश रंगा, डूल्ट सरपंच सुखजिंद्र सिंह, भूना के पूर्व सरपंच राजबीर दहिया सहित सभी लोगों ने दोनों पक्षों से शांति बनाने के लिए आह्वान किया। उपरोक्त कमेटी ने दोनों ही पक्षों में पैदा हुए तनाव को मिटाने के लिए शांति बहाली की प्रक्रिया शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह था मामला
गौरतलब है कि भूना खंड के गांव बुवान के पंचायत घर में 15 अगस्त की रात को कुछ लोगों ने प्रशासन व पंचायत की अनुमति लिए बिना ही डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा लगा दी थी। अगले दिन इसका अन्य ग्रामीणों ने विरोध करते हुए वहां से प्रतिमा हटाने की मांग की थी। इसके बाद दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया और प्रशासन को सीआरपीएफ, रेपिड एक्शन फोर्स सहित भारी पुलिस बल गांव में तैनात करना पड़ा। पिछले एक सप्ताह से हर रोज डीसी-एसपी सहित पूरा प्रशासनिक अमला गांव में जा रहा था।
कोट
पंचायत घर में डॉ. भीमराव आंबेडकर के साथ-साथ नेताजी सुभाष चंद्र बोस व लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा भी लगाई जाएगी। इसको लेकर दोनों ही पक्ष सहमत हो गए हैं। अब गांव में भाईचारा एवं शांति बहाल होगी।

महावीर कौशिक, उपायुक्त, फतेहाबाद।
कोट
गांव बुवान के पंचायत घर में प्रतिमा विवाद को लेकर दोनों ही पक्षों के कुछ लोगों ने कानून हाथ में लिया है। इसलिए दोनों पक्षों द्वारा शिकायत देकर एक-दूसरे के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी। पुलिस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है।
राजेश कुमार, एसपी, फतेहाबाद।

गांव बुवान के स्कूल में सर्व समाज के लोगों के साथ बैठक करते डीसी व एसपी।

गांव बुवान के स्कूल में सर्व समाज के लोगों के साथ बैठक करते डीसी व एसपी।- फोटो : Fatehabad

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed