फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   State President of Sarpanch Association accused of pressurizing him to organize a public dialogue program

Fatehabad News: सरपंच एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष का जनसंवाद कार्यक्रम करवाने का दबाव बनाने का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Nov 2023 10:26 PM IST
विज्ञापन
State President of Sarpanch Association accused of pressurizing him to organize a public dialogue program
अपनी बात रखते सरपंच एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष रणबीर गिल।
समैन। हरियाणा सरपंच एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष एवं गांव समैन के सरपंच रणबीर गिल ने प्रदेश सरकार की ओर से सरपंचों पर जन संवाद कार्यक्रम करवाने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि जनसंवाद कार्यक्रम जबरदस्ती सरपंचों पर थोपे जा रहे हैं। सरपंच सरकार के जनसंवाद कार्यक्रम का हिस्सा नहीं बनेंगे। अगर कोई अधिकारी किसी भी पंचायत या सरपंच पर दबाव बनाएगा तो उसके खिलाफ धरने-प्रदर्शन करेंगे। यह सारी बात उन्होंने वीडियो संदेश जारी करके रखी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार एक नई पॉलिसी लेकर आई, जिसमें लोगों को ठगने के लिए हर घर के बाहर बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ की नेम प्लेट लगाई जाएगी। इस नेम प्लेट की कीमत घर के मालिक से वसूली जाएगी जबकि सरकार प्रचार अपना करेगी। प्रदेशाध्यक्ष रणबीर गिल ने बताया कि सरपंच एसोसिएशन 1 जनवरी से प्रदेश के हर लोकसभा क्षेत्र में गांव-गांव जाएंगी। सरकार की गलत नीतियों के बारे में आम जनता को बताया जाएगा। लोकसभा चुनाव में भाजपा-जजपा का जमकर विरोध किया जाएगा। किसी भी गांव में कोई भी कार्य नहीं हो रहा है। चार-चार महीने तक टेंडर नहीं लगाए जा रहे हैं। विकसित भारत संकल्प यात्रा के नाम पर भी भाजपा अपना प्रचार कर रही है। लोगों को बहकाने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन


हरियाणा निवास पर कोई बैठक नहीं
तीन-चार दिनों से उनके पास सरपंचों के फोन आ रहे हैं कि हरियाणा निवास पर 30 नवंबर को सरपंच एसोसिएशन की बैठक है। मगर उन्होंने दावा किया कि उनके संगठन की ऐसी कोई बैठक नहीं है। सरकार अपने चहेतों कुछ सरपंचों को बुलाकर उनके साथ बैठक करने की ड्रामेबाजी कर रही है। जब तक पूर्ण पंचायती राज लागू नहीं किया जाता, तब तक सरपंच एसोसिएशन नहीं मानेगी। उन्होंने कहा कि सरकार सरपंचों की एकजुटता को तोड़ने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed