फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   State level camp of NSS will be held for the first time in the district

Fatehabad News: जिले में पहली बार लगेगा एनएसएस का राज्य स्तरीय शिविर

Thu, 25 May 2023 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 25 May 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
State level camp of NSS will be held for the first time in the district
फतेहाबाद। जिले में पहली बार राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत राज्यस्तरीय शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर भूना शहर स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 28 मई से 3 जून तक चलेगा। शिविर में चार जिलों के 200 स्वयंसेवक भाग लेंगे, जिनमें 100 लड़के और 100 लड़कियां होंगी।
विज्ञापन

शिविर में फतेहाबाद के अलावा हिसार, सिरसा, व कैथल के स्वयंसेवक शामिल होंगी। इन सभी स्वयंसेवकों का रात्रि ठहराव स्कूल में ही होगा। इनके साथ 20 कार्यक्रम अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। शिविर को पूरी तरह प्लास्टिक मुक्त रखा जाएगा।
विज्ञापन


इन गतिविधियों में लेंगे भाग
शिविर के दौरान हर रोज अलग-अलग गतिविधियों के जरिये स्वयंसेवक व्यक्तित्व विकास के गुर सीखेंगे। शिविर में यातायात नियमों के प्रति सजगता, अग्निशमन व फर्स्ट एड ट्रेनिंग, मोटीवेशनल भाषण, स्वच्छता कार्यक्रम, जी-20 में संभावनाएं, करियर काउंसिलिंग के अलावा तिरंगा मार्च की गतिविधियां होंगी। इसके अलावा हर रोज दो सत्रों में मुख्य वक्ताओं की ओर से हरियाणा की लोक संस्कृति, भारत की विश्व को देन, उन्नत भारत सहित कई विषयों पर अलग-अलग वक्ताओं के भाषण होंगे। नशे की रोकथाम के लिए स्वयंसेवक जागरूकता रैली भी निकालेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले के 80 स्वयंसेवकों को मौका मिलेगा
पहली बार जिले के 80 स्वयंसेवकों को एक साथ राज्यस्तरीय एनएसएस शिविर में भाग लेने का मौका मिलेगा। जिले के अलग-अलग स्कूलों से 40 छात्र व 40 छात्राओं का चयन किया गया है। शिविर के सातों दिन जिला शिक्षा अधिकारी दयानंद सिहाग, जिला एनएसएस अधिकारी रोहताश कड़वासरा, मेजबान स्कूल के प्रिंसिपल नरेश शर्मा गतिविधियों में मार्गदर्शन करेंगे।


यह पहला अवसर होगा, जब फतेहाबाद जिले में एनएसएस का राज्यस्तरीय शिविर लगाया जाएगा। स्कूल स्तर पर ज्यादा स्वयंसेवकों की व्यवस्था नहीं हो सकती, इसलिए चार जिलों के स्वयंसेवक बुलाए गए हैं। जोनवाइज राज्य स्तरीय शिविर लग रहे हैं।
-दिनेश शर्मा, राज्य एनएसएस अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed