फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Started the Kisan Express

मंगलवार को चली किसान एक्सप्रेस लोगों ने राहत की सांस ली

Tue, 01 Dec 2020 10:56 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 01 Dec 2020 10:56 PM IST
विज्ञापन
Started the Kisan Express
किसान एक्सप्रेस बठिंडा से चलकर दिल्ली जाने के लिए भट्टूकलां रेलवे प्लेटफार्म पर सुबह 7 बजकर 11 मिनट पर पहुंची व दिल्ली के लिए 7 बजकर 13 मिनट पर रवाना हुई। कोरोना काल में 8 माह से बंद ट्रेन के अब शुरू होने से दैनिक यात्रियों ने राहत की सांस ली है। यहां पर कंप्यूटर पर ट्रेन चलने का डाटा फीड न होने से टिकट बुकिंग केंद्र पर टिकट का रिजर्वेशन नहीं हो सका। स्टेशन अधीक्षक द्वारा यहां यात्री की थर्मल स्कैनिंग की गई। पहले दिन यात्रियों की संख्या काफी कम रही। जिससे यहां व्यवस्था बनीं रही। हालांकि की स्टेशन अधीक्षक द्वारा यहां आरपीएफ जवानों की मांग की गई थी। लेकिन यहां ट्रेन आने के दौरान न ही तो कोई पुलिस कर्मी तैनात था और ना ही आरपीएफ का जवान। यहां पर सफाई व्यवस्था के प्रति कोई ध्यान नहीं दिया गया। जिससे यहां जगह जगह गंदगी के ढेर के अंबार लगें रहे। रेलवे स्टेशन अधीक्षक वासुदेव भक्त ने कहा कि किसान एक्सप्रेस ट्रेन शुरू हो गई है। कंप्यूटर पर ट्रेन चलने का डाटा फीड न होने से टिकट बुकिंग केंद्र पर टिकट का रिजर्वेशन नहीं हो सका मगर जो यात्री गए हैं उनकी ट्रेन में टिकट कलेक्टर को बोल कर टिकट बनवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed