फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Start the process of making RC

एक माह से बंद वाहन लाइसेंस व आरसी बनाने की प्रक्रिया शुरू

Thu, 10 Jun 2021 11:07 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jun 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
Start the process of making RC
ई-दिशा केंद्र में अलग-अलग कार्यों के लिए आए हुए लोग। - फोटो : Fatehabad
कोरोना संक्रमण के चलते लॉकडाउन के साथ ही ई-दिशा केंद्र से जुड़े विभिन्न कार्य बंद कर दिए गए थे। सोमवार से जारी नए निर्देश के अंतर्गत तमाम कार्य शुरू कर दिए गए हैं। फिलहाल तमाम कार्य सुचारू रूप से चल रहे हैं। काम के साथ-साथ यह भी ध्यान रखने के निर्देश हैं कि सामाजिक दूरी की धज्जियां न उड़ाई जाएं। हालांकि लोग सामाजिक दूरी का ख्याल नहीं रखा जा रहा। ई-दिशा केंद्र में वाहन लाइसेंस बनाने व वाहन पंजीकरण की प्रक्रिया पर एक मई से ही रोक लगी हुई थी। अब यह काम शुरू होने के बाद रोजाना 200 से 300 लोग ई-दिशा केंद्र में आ रहे हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा काफी संख्या में लोग जमीनी दस्तावेज आदि लेने आ रहे हैं। इसके चलते ई दिशा परिसर में भीड़ लगी रहती है। हालांकि अभी तक काफी लोगों को सूचना नहीं है कि ई दिशा केंद्र में कामकाज चालू हो चुका है। इस कारण काफी हद तक भीड़ नियंत्रण में है। दरअसल, लॉकडाउन की घोषणा के चलते 3 मई से ई-दिशा केंद्र में भी काम बंद कर दिया गया था ताकि भीड़ के कारण संक्रमण न फैले। इस दौरान संपत्ति की रजिस्ट्री भी बंद कर दी गई थी। ऑनलाइन फर्द निकालने का काम भी बंद था। सबसे पहले रजिस्ट्री का काम शुरू किया गया था इसलिए मई के अंतिम सप्ताह में ऑनलाइन जमाबंदी निकालने का काम शुरू हो गया था। मगर आरसी व वाहन चालक लाइसेंस बनाने, जाति प्रमाण पत्र, रिहायशी प्रमाण पत्र, विवाह पंजीकरण, आय प्रमाण पत्र आदि से जुड़ी सेवाएं बंद ही पड़ी थी। इस सप्ताह सभी सेवाएं चालू कर दी गई हैं। ई-दिशा केंद्र में कुल 33 प्रकार की सेवाएं मिलती हैं।
विज्ञापन

सरकार को मिलेगा राजस्व : ई-दिशा केंद्र खुलने से सरकार को राजस्व मिलना भी शुरू हो गया है। जब ई-दिशा केंद्र में सभी काम रूटीन में होते हैं, तब रोजाना लगभग 8 से 10 लाख रुपये का राजस्व विभिन्न सेवाओं की एवज में ई दिशा केंद्र से प्राप्त होता है। लगभग एक महीने तक काम न होने के कारण राजस्व भी प्रभावित रहा है। पिछले तीन दिन में लगभग तीस लाख का राजस्व मिल चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोविड नियमों का ख्याल रखने के निर्देश : सरकर ने आमजन की सुविधा के लिए ई दि शा केंद्र से जुड़ी विभिन्न सेवाएं शुरू कर दी हैं। साथ में कर्मचारियों को यह भी हिदायत दी है कि काम के दौरान कोविड नियमों का ख्याल रखें। आमजन से भी अपील है कि ई-दिशा केंद्र में काम के लिए आते हैं तो सामाजिक दूरी का ख्याल रखें। ज्यादा भीड़ जमा न होने दें। -कुलभूषण बंसल, एसडीएम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed