फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Standoff over garbage lifting; waste cleared in Tohana at midnight.

Fatehabad News: उठान पर संग्राम, टोहाना में आधी रात को उठा कचरा

Mon, 31 Aug 2026 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 31 Aug 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
Standoff over garbage lifting; waste cleared in Tohana at midnight.
सफाई कर्मचारियों को पुलिस हिरासत में ले जाती पुलिस।
फतेहाबाद/टोहाना। नगर परिषद कर्मचारियों की हड़ताल से सफाई को लेकर हालात बिगड़ रहे हैं। सोमवार को प्रशासन भी सख्त हो गया। टोहाना में रविवार आधी रात को कचरे का उठान किया गया। यहां पर महिलाएं बुलडोजर के आगे लेट गई जिन्हें हिरासत में ले लिया गया। सोमवार शाम को फतेहाबाद में भी प्रशासन सख्त नजर आया।
विज्ञापन

नगर परिषद कार्यालय में पंचर खड़ी गाड़ियों को निकालने के पुलिस की मदद लेनी पड़ी। करीब 200 पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में डोर टू डोर कचरा उठान 16 गाड़ियों को निकाला गया। यहां पर विरोध कर रही महिलाओं को हिरासत में ले लिया गया। कार्रवाई से पहले अधिकतर कर्मचारी शहर में मशाल जुलूस निकाल रहे थे।
विज्ञापन

ड्यूटी मजिस्ट्रेट सतपाल रोज के नेतृत्व में टीम पहुंची। यहां पर मोबाइल पंचर गाड़ी की मदद से गाड़ियों के टायरों में हवा भरी गई और इसके बाद बाहर निकाला गया। कई गाड़ियां स्टार्ट नहीं हो पाई तो धक्का मारकर बाहर निकाला गया। प्रशासन ने पुलिस सुरक्षा में पुलिस लाइन में गाड़ियों को भेजा। हालांकि इस दौरान तनाव का माहौल रहा। मंगलवार से पुलिस सुरक्षा में ही वार्डों में गाड़ियों को भेजा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टोहाना शहर में प्रशासन ने देर रात सफाई अभियान चलाया। इस दौरान धरना-प्रदर्शन कर रहे सफाई कर्मचारियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। कई महिला कर्मचारी जेसीबी के आगे लेट गई, जिन्हें पुलिस ने हिरासत में लिया। प्रशासन ने देर रात्रि करीब साढ़े दस बजे शहर के मुख्य मार्गों पर सफाई अभियान शुरू किया।
इससे पहले धरने पर शहर में प्रदर्शन कर रहे सफाई कर्मचारियों को पुलिस बसों में भरकर समैन, पारता और भुना गांवों की ओर ले जाया गया। करीब दो घंटे तक हिरासत में रखने के बाद उन्हें टोहाना की सीमा पर छोड़ दिया गया। इस दौरान 18 महिला व 28 पुरुषों को हिरासत में लिया गया।

इस पूरी कार्रवाई के दौरान शहर थाना प्रभारी संदीप कुमार और सदर थाना प्रभारी साधुराम के नेतृत्व में भारी पुलिस बल तैनात रहा। इससे पहले कर्मचारियों ने शहर की सड़कों पर जोरदार प्रदर्शन भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed