फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   spring of savannah, drizzle 36 rain for eight hours

सावन की लगी झड़ी, आठ घंटे तक रिमझिम 36 बारिश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jul 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
spring of savannah, drizzle 36 rain for eight hours
पुरानी तहसील रोड पर भरा बारिश का पानी। संवाद - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। जिले में बुधवार को सुबह से शाम तक करीब आठ घंटे रिमझिम बारिश होती रही। सुबह 8.15 बजे शुरू हुई बूंदाबांदी शाम 4 बजे के बाद बंद हुई। इस बीच तीन बार तेज बारिश भी हुई। इसके चलते शहर में जलभराव की समस्या बनीं रही और बाजारों में कम ही ग्राहक आए। भट्टकलां रोड पर बिजली घर के पास स्थित नगर परिषद द्वारा लगाया गया स्वागत गेट गिर गया। इसके अलावा गांव भिरड़ाना में एक मकान में रखे इंवर्टर-बैटरी पर बिजली गिर गई।
विज्ञापन

बुधवार को पूरे दिन काले बादल छाए रहे। इस बारिश से गर्मी व उमस से काफी राहत मिली है। अधिकतम तापमान 28 डिग्री व न्यूनतम 26 डिग्री पर आ गया। शहर में 36 मिलीमीटर बारिश हुई है। इसके चलते दिन भर पानी की निकासी की समस्या रही। जगह-जगह जलभराव हो गया। घरों तक में पानी घुस गया। बाजारों में भी व्यापार प्रभावित रहा। भट्टकलां रोड पर बिजली घर के पास स्थित नगर परिषद द्वारा लगाया गया स्वागत गेट गिर गया। गेट गिरने से कोई जान माल का नुकसान नहीं हुआ, लेकिन भट्टूकलां रोड पर काफी समय तक जाम की स्थिति बनी रही। इसके बाद में क्रेन की मदद से मलबा हटाया गया। गांव भिरड़ाना में एक मकान में रखे इनवर्टर-बैटरी पर बिजली गिर गई। हालांकि, कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ, लेकिन इनवर्टर-बैटरी क्षतिग्रस्त हो गए।
विज्ञापन

धान उत्पादकों के लिए बरसी राहत
धान के लिए भरपूर पानी चाहिए। इसलिए धान उत्पादकों के लिए बारिश राहत लेकर आई है। इसके अलावा जहां पर जमीन रेतीली है, वहां पर बारिश नरमे व कपास के लिए फायदेमंद है। भट्टूकलां व भूना क्षेत्र के किसान बारिश से खुश हैं। कई जगहों पर जमीन सख्त और मिट्टी चिकनी है। उन क्षेत्रों में नरमे व कपास में पानी का ठहराव हो गया है। रतिया व टोहाना क्षेत्र में नरमे व कपास की फसल में पानी भर गया है। इससे फसलों को नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 से आठ घंटे गुल रही बिजली
बारिश के चलते कई जगहों पर बिजली संकट छाया रहा। लगातार बारिश के चलते शॉर्ट सर्किट जैसी दिक्कतें रहीं। गिली तारों की मरम्मत मुश्किल हो गई। इसके चलते शहर के योग नगर, जगजीवनपुरा, सुंदर नगर, भट्टूकलां रोड, भीमा बस्ती, जवाहर चौक, डीएसपी रोड आदि जगहों पर लगभग 5 से 8 घंटे बिजली गुल रही।
बाजारों में नहीं आए ग्राहक, काम प्रभावित
जिले के बाजारों में ग्रामीण इलाकों से ज्यादा ग्राहक आते हैं। बारिश के चलते बुधवार को बाजारों में ग्राहक ही नहीं आए। दुकानदारों का काम बिल्कुल ठप रहा। बाजार में रेहड़ी लगाकर सामान बेचने वालों का काम भी पूरी तरह प्रभावित रहा। सुबह बारिश में रेहड़ी वाले खुद ही घर से नहीं निकल पाए। लगभग 11 बजे तक बाजार में 50 फीसदी दुकानें खुलीं थी। सड़कों पर नाममात्र लोग थे।
पानी की निकासी का रहा संकट
फतेहाबाद शहर में दिन भर बारिश के चलते पानी निकासी की समस्या रही। जितना पानी जा रहा था, बारिश का पानी उससे दोगुना ज्यादा आ रहा था। इसके चलते शहर में जवाहर चौक, धर्मशाला रोड, पुरानी तहसील रोड, थाना रोड व अन्य कई निचले इलाकों में पानी भरा रहा। लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

कामकाजी लोगों को हुई परेशानी
बारिश के चलते सबसे ज्यादा दिक्कत कामकाजी व नौकरीपेशा लोगों को रही। सुबह सैकड़ों की संख्या में लोग प्राइवेट व सरकारी सेक्टर में ड्यूटी के सिलसिले में सफर करते हैं। ऐसे लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में काफी कठिनाई रही। कई कर्मचारियों को अवकाश पर रहना पड़ा। सरकारी व निजी दफ्तरों में स्टाफ कम पहुंचा। कई कर्मचारी देरी से पहुंचे।
जिले में हुई बारिश का ब्योरा
टोहाना - 53 एमएम
कुलां - 41 एमएम
फतेहाबाद - 36 एमएम
जाखल - 28 एमएम
रतिया - 16 एमएम
भूना - 15 एमएम
भट्टू - 12 एमएम
बारिश के दौरान पंपसेट चला दिए गए थे। जलभराव की ज्यादा समस्या नहीं रही। सीवर लाइन के माध्यम से भी पानी की निकासी हुई है।
आशीष गर्ग, एसडीओ, जनस्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed