फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Special awareness campaigns will be conducted in schools, colleges, and universities: Richa

स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में विशेष जागरूकता अभियान चलाएगा : रिचा

Wed, 19 Aug 2026 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Wed, 19 Aug 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Special awareness campaigns will be conducted in schools, colleges, and universities: Richa
फतेहाबाद। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष रिचा पाहवा ने कहा कि महिला मोर्चा स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में विशेष जागरूकता अभियान चलाएगा। इन अभियानों के माध्यम से छात्राओं को सुरक्षा, उनके अधिकारों और आत्मरक्षा के प्रति जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन

इस अभियान में हरियाणा राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष उषा प्रियदर्शी का भी सहयोग मिलेगा। सभी मिलकर महिलाओं और बालिकाओं के लिए सुरक्षित वातावरण तैयार करने का प्रयास करेंगे। वे बुधवार को भाजपा जिला कार्यालय उदय कमल में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रही थी। यहां पहुंचने पर कार्यकर्ताओं द्वारा अभिनंदन किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर जिलाध्यक्ष प्रवीन जोड़ा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में महिलाओं की भूमिका सदैव महत्वपूर्ण रही है। महिला मोर्चा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि रिचा पाहवा के नेतृत्व में महिला मोर्चा को नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी तथा संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक गति मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष डा. सुमन बजाज ने कहा कि महिला मोर्चा की कार्यकर्ता पार्टी की नीतियों एवं केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का कार्य कर रही हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रदेशाध्यक्ष के मार्गदर्शन में महिला मोर्चा फतेहाबाद जिले में और अधिक मजबूती के साथ कार्य करेगा।

जिला मीडिया प्रभारी कंवल चौधरी ने बताया कि जिला परिषद चेयरमैन सुमन खिचड़, डाॅ. दिव्या सेठी, सविता टूटेजा, नीलांशी शर्मा, सुमन मिढा, अनिता मेहता, स्वीटी मेहता, रुपमालती, भारती सचदेवा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed