{"_id":"66e3464b562dc3a19d0ce409","slug":"sp-aastha-modi-inspected-sensitive-and-highly-sensitive-booths-of-bhuna-block-fatehabad-news-c-127-1-ftb1003-122259-2024-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: एसपी आस्था मोदी ने भूना ब्लॉक के संवेदनशील व अति संवेदनशील बूथों का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: एसपी आस्था मोदी ने भूना ब्लॉक के संवेदनशील व अति संवेदनशील बूथों का किया निरीक्षण
Fri, 13 Sep 2024 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Fri, 13 Sep 2024 01:21 AM IST
विज्ञापन
भूना। विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण व निष्पक्ष कराने के लिए पुलिस अधीक्षक आस्था मोदी ने वीरवार को भूना ब्लॉक के संवेदनशील व अति संवेदनशील बूथों का दौरा किया। एसपी ने लोगों को जागरूक किया कि वे 5 अक्तूबर को निडर होकर मतदान करें।
फतेहाबाद पुलिस कप्तान ने पुलिस कर्मियों के साथ गांव ढाणी सांचला, ढाणी भोजराज, जांडलीखुर्द, नहला, गोरखपुर, बैजलपुर व नाढोड़ी तथा भूना में संवेदनशील व अति संवेदनशील मतदान केंद्र पर जाकर बारीकी से औपचारिक निरीक्षण किया। एसपी ने लोगों को बिना किसी डर भय के चुनाव प्रकिया में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। एसपी आस्था मोदी ने कहा कि पुलिस चुनाव को निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए तत्पर है। पुलिस किसी भी प्रकार से कानून एवं व्यवस्था भंग नहीं होने देगी। उन्होंने जनता से अपील की है कि वे चुनाव के समय किसी भी असामाजिक तत्व के बहकावे में न आए। किसी प्रकार का लालच देने वालों की सूचना तुरंत अपने नजदीकी पुलिस स्टेशन, पुलिस चौकी या पुलिस कंट्रोल रूम में दें। एसपी ने कहा कि अति संवेदनशील मतदान केंद्र पर पुलिस की भारी सुरक्षा होगी और गड़बड़ी करने वाले लोगों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मौके पर व्यापार मंडल के प्रधान अजय मेहता, समाजसेवी सुरेश कुमार आरेवाला,अरुण सेठी, सुरक्षा शाखा प्रभारी सत्यवान चमारखेड़ा, थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर दिनेश कुमार, सुरक्षा एजेंट भूना वीरेंद्र सिंह ढिल्लों, दलबीर सिंह, सब इंस्पेक्टर रामपाल आदि मौजूद थे।