फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Son of BJP District General Secretary dies in road accident

भाजपा के जिला महामंत्री के बेटे की सड़क दुर्घटना में मौत

Tue, 07 Jul 2020 11:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Son of BJP District General Secretary dies in road accident
भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं जिला महामंत्री बलदेव ग्रोहा के पुत्र 30 वर्षीय प्रहलाद सिंह सोमवार देर रात्रि रतिया भूना रोड पर 8 किलोमीटर दूर गांव चंदोकला के पास कार दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को ग्रामीणों ने रतिया के नागरिक अस्पताल में लेकर आए जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक पंजाब पुलिस के एंटी नारकोटिक्स सेल में कार्यरत था। दोपहर बाद मृतक प्रहलाद का रामबाग में अंतिम संस्कार कर दिया गया जिसमें पंजाब पुलिस के जवानों ने सलामी दी। इस दौरान मुख्यमंत्री के पूर्व ओएसडी जगदीश चोपड़ा, रतिया के विधायक लक्ष्मण नापा, पूर्व विधायक जरनैल सिंह, एसडीएम सुरेंद्र बेनीवाल ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की। जानकारी अनुसार रतिया के वार्ड नंबर 15 एंपलाइज कॉलोनी निवासी भाजपा के जिला महामंत्री बलदेव ग्रोहा का 30 वर्षीय पुत्र प्रहलाद सिंह मानसा पुलिस में एंटी नारकोटिक्स सेल में तैनात है और उसकी ड्यूटी पंजाब बॉर्डर पर नशा तस्करों पर काबू पाने के लिए लगाई गई थी। जानकारी अनुसार वह देर रात अपने घर आया था। इस दौरान प्रहलाद का मामा एमपी सौत्र निवासी लक्ष्मण भी बलदेव ग्रोहा के घर आया हुआ था और उसे गांव से फोन आ गया कि उसकी माता की तबीयत खराब है जिस पर प्रहलाद सिंह गाड़ी में मोहम्मदपुर सौत्र के लिए निकल पड़ा और पीछे ही उसका मामा लक्ष्मण बाइक पर गांव के लिए रवाना हो गया। इसी दौरान जब वह गांव चंदोकला के पास पहुंचा तो सामने एक नीलगाय आ जाने से गाड़ी टकरा कर पलटी खाते हुए दीवार में जा टकराई। हादसे के बाद आसपास के ग्रामीण और सरपंच की मदद से घायल को रतिया के नागरिक अस्पताल में लाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने इस मामले में मृतक के मामा लक्ष्मण सिंह के बयानों पर धारा 174 की कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम करके शव परिजनों को सौंप दिया। दोपहर बाद मृतक का रामबाग में अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें पंजाब पुलिस के जवानों ने मृतक को अंतिम सलामी दी। अंतिम संस्कार के समय भाजपा के जिला उपाध्यक्ष रमेश सिंगला, मंडल अध्यक्ष सुखविंदर गोयल, मार्केट कमेटी के चेयरमैन श्याम कंबोज ,तहसीलदार विजय मोहन सियाल, थानाध्यक्ष मनदीप सिंह सहित अनेक नगरवासी उपस्थित थे।
विज्ञापन

वहीं रतिया व्यापार मंडल की विशेष बैठक व्यापार मंडल अध्यक्ष अमन जैन की अध्यक्षता में हुई। बैठक में भाजपा के जिला महामंत्री बलदेव ग्रोहा के पुत्र प्रहलाद सिंह के निधन पर शोक जताया गया और 2 मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर अनाज मंडी व्यापारी सोनू जैन, कीर्ति जैन, पूर्व प्रधान रमेश गर्ग पप्पू, पंजाबी सभा प्रधान नवनीत मेहता, कृष्ण तनेजा, संजय मोदी, दीपी गर्ग, सुभाष सिंगला, विक्की मेहता, शिव वधवा, शिव सोनी, हरबंस खन्ना तथरा मंडी के अनेक व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed