फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   son married another after change the religion, father got sucide

बेटे ने की थी धर्म परिवर्तन करके दूसरी शादी, बाप ने खुद को मारी गोली

Fri, 11 Dec 2015 11:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद Updated Fri, 11 Dec 2015 11:09 PM IST
विज्ञापन
आत्महत्या करने से पहले मृतक ने सुसाइड नोट लिखकर बेटे की पहली पत्नी व उसके मायके के 6 अन्य व्यक्तियों के खिलाफ आत्महत्या को मजबूर करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


नोट में स्पष्ट लिखा है कि उसे उसकी पहली पुत्रवधू सुखविन्द्र कौर तथा 6 अन्यों ने टार्चर करके अपमानित किया था। उप तहसील भूना में वीरवार 10 दिसंबर को उपरोक्त दोषियों ने उस पर संपत्ति के लिए दबाव भी बनाया।
विज्ञापन


पुलिस ने मृतक के बेटे गुरविन्द्र पाल सिंह उर्फ खुशी मोहमद बुवान कोठी की शिकायत पर 7 लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। बहरहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है मामला

सरदार गुरदेव सिंह के इकलौते बेटे गुरविन्द्र ने ललौदा गांव की खुशविन्द्र कौर के साथ 26 अक्तूबर को मूनक में इस्लाम धर्म कबूल करके निकाह कर लिया था।

गुरविन्द्र पाल सिंह उर्फ गोरखा द्वारा अपनी पहली पत्नी सुखविन्द्र कौर के साथ 16 साल की बेटी व 13 वर्षीय बेटा के घर पर होने के बावजूद दूसरी नई नवेली दुल्हन बुवानकोठी में घर पर लाए जाने पर बवाल खड़ा हो गया था।

पहली पत्नी व बच्चों ने इसका विरोध किया तथा अपने मायके के लोगों के साथ मिलकर पांच दिन बाद गोरखा के साथ मारपीट भी की।

पहली पत्नी सुखविन्द्र कौर के मायके के पक्ष के लोगों के खिलाफ भूना पुलिस थाने में 9 लोगों के खिलाफ मारपीट करने, जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया गया था।

धर्मपरिवर्तन मामले को लेकर सुखविन्द्र कौर के मायके के लोगों ने जट सिक्ख समाज के 30 गांवों के लोगों की महापंचायत बुलाकर सरदार गुरदेव सिंह के परिवार का सामाजिक बहिष्कार का फरमान सुना दिया था।

तभी से ही क्षेत्र में प्रभावशाली सरदार गुरदेव सिंह का सिर शर्म से झुक गया था। गुरदेव सिंह की पहचान प्रभावशाली व्यक्तियों के साथ व्यापारी के रूप में भी थी।

बताया गया है कि पहली पुत्रवधू पक्ष के लोगों द्वारा 10 दिसंबर को भूना उप तहसील में सुखविन्द्र कौर व गुरनवजोत के नाम 25 एकड़ रजिस्टरी कंप्यूटर तकनीकी खराबी के कारण न हो पाने के कारण उनके द्वारा किया गया गाली-गलोच व सामाजिक बहिष्कार तथा अन्य तानों से वह मानसिक तनाव में आ गया था।


जिसके कारण शुक्रवार की सुबह 7 बजे लाइसेंसी रिवाल्वर से कनपटी पर गोली मारकर जीवन लीला समाप्त कर ली।

इनके खिलाफ हुआ मामला दर्ज

मृतक के बेटे गुरविन्द्र पाल सिंह उर्फ खुशी मोहम्मद की शिकायत पर गोबिन्दपुरा निवासी उपकार सिंह, कश्मीर सिंह, कुलवंत सिंह, सुखदेव सिंह गांव मूसाखेडा, हरपाल सिंह ललौदा, टोहाना के मॉडल टाउन निवासी मेजर सिंह तथा सुखविन्द्र कौर के खिलाफ गुरदेव सिंह को आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मुकदमा दर्ज किया गया है।

थाना प्रभारी विजेन्द्र सिहाग ने बताया है कि पुलिस ने शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी बहरहाल नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed