फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Solid Waste Management Plant got NOC from Environment Department

सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट को पर्यावरण विभाग से मिली एनओसी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Dec 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
Solid Waste Management Plant got NOC from Environment Department
फतेहाबाद के बीघड़ रोड पर कचरा निस्तारण का चल रहा काम। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के तहत कचरा निस्तारण के लिए सालों से लंबित योजना को गति मिल गई है। नगर परिषद द्वारा पर्यावरण संबंधी अनापत्ति प्राप्त करने की दिशा में सबसे महत्वपूर्ण पड़ाव को सफलतापूर्वक पार कर लिया गया है। स्टेट एक्सपर्ट एप्रेजल कमेटी (एसईएसी) ने नगर परिषद द्वारा पर्यावरण संरक्षण संबंधी योजनाओं व क्रियान्वयन पर संतोष जताया है। फतेहाबाद प्रदेश का पहला जिला है जिसने पुराने कचरे के निस्तारण कार्य को पूर्ण करने के लिए सबसे पहले पर्यावरण विभाग में आवेदन किया और सफलता अर्जित की।
विज्ञापन

प्रोसिंग प्लांट का निर्माण पूर्ण करने के लिए पर्यावरण विभाग से पहले चरण की मंजूरी मिल चुकी है। पर्यावरण विभाग के चेयरमैन विजय गुप्ता व सदस्य ने कचरा निस्तारण स्थल जमीन की जांच की और स्थिति का आंकलन किया था।पूरी स्थिति का आंकलन करने के बाद विभाग से अपनी मंजूरी प्रदान कर दी है। इसकी पुष्टि संबंधित कंपनी के शीशपाल राणा ने की है। शीशपाल राणा ने बताया कि कचरा निस्तारण प्लांट में शहर के अपशिष्ट से उपयोगी सामग्री एवं खाद तैयार किया जा रहा है, जिसे ग्रामीण व शहरी क्षेत्र को उपलब्ध कराया जा रहा है। प्लांट लगने से स्थानीय लोगों को उनकी योग्यता के अनुसार रोजगार भी मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed