फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   So far, 80 suspected dengue patients have been found, 710 houses have been served notices for getting larvae

डेंगू के अब तक 80 संदिग्ध मरीज मिले, लारवा मिलने पर 710 घरों को नोटिस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Aug 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
So far, 80 suspected dengue patients have been found, 710 houses have been served notices for getting larvae
फतेहाबाद में लारवा को लेकर पानी टंकियों की जांच करते हुए स्वास्थ्यकर्मी। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। बारिश के बाद अब डेंगू का खतरा जिले में बढ़ गया है। डेंगू संदिग्ध केसों में बढ़ोतरी हो रही है। जिले में डेंगू के 80 संदिग्ध मरीज मिल चुके हैं। हालांकि अधिकतर की रिपोर्ट निगेटिव आ गई है और कुछ सैंपल की रिपोर्ट अभी आनी है। पांच दिन में ही 250 घरों में सर्वे के दौरान लारवा मिला है।
विज्ञापन

बता दें कि जिले में अब तक 710 घरों और कार्यालयों में लारवा मिल चुका है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा इन्हें नोटिस जारी किया गया है। डेंगू के केसों की आशंका को देखते हुए अस्पतालों में स्पेशल वार्ड बनाने शुरू कर दिए गए है। फतेहाबाद नागरिक अस्पताल में डेंगू वार्ड बना दिया गया है। नगर परिषद फतेहाबाद ने सोमवार से शहर में फोगिंग शुरू कर दी है। नप ने पहले आउटर एरिया में फोगिंग शुरू की है। इसके बाद शहर के अंदर के क्षेत्र में फॉगिंग की जाएगी। 38 दिन का नप शेड्यूल जारी कर चुका है।
विज्ञापन

बिजली निगम कार्यालय समेत 17 जगह मिला लारवा
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ोपल की टीम ने गांव बड़ोपल, कुम्हारिया, चिंदड़, बीघड़, ढांड, हिजरावां खुर्द में सर्वे किया। 1041 घरों में सर्वे किया गया। इस दौरान 41 फीवर मरीज मिले। बड़ोपल के बिजली निगम कार्यालय में तीन जगहों पर भारी मात्रा में लारवा मिला। इसके अलावा 16 घरों में लारवा मिला। टीम ने जिन जगह पर लारवा मिला, वहां पर टेमीफोर्स डालकर लारवा नष्ट किया और नोटिस जारी किया। टीम में निरीक्षक कुलदीप सिंह, स्वास्थ्यकर्मी सुरेंद्र कुमार, संदीप कुमार, नरेश कुमार, सुरेश कुमार, कविता आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रैपिड फीवर सर्वे हुआ दोबारा शुरू
स्वास्थ्य विभाग ने रैपिड फीवर सर्वे दोबारा शुरू कर दिया है। 10 अगस्त तक स्वास्थ्यकर्मी डोर-टू-डोर जाकर सर्वे करेंगे और बुखार पीड़ित मिले मरीजों की स्लाइड तैयार करेंगे। पिछले माह जिले में करीब 1630 बुखार पीड़ित मरीज सर्वे में मिले थे। मौसम में परिवर्तन के कारण इस माह मरीजों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है।
जिले में अब तक मिले मरीज
वर्ष मरीज मिले
2015 189
2016 38
2017 ं 419
2018 56
2019 29
2020 35
2021 993
2022 0
ये हैं डेंगू के लक्षण
डेंगू बुखार के रोगी में यह लक्षण आमतौर पर मिलते है जैसे कि तीव्र बुखार, सिर के अगले हिस्से में तेज दर्द, आंख के पिछले भाग में दर्द, मांसपेशियों एवं जोड़ों में दर्द, भूख कम लगना, शरीर पर खसरे जैसे दानों का निकलना व लाल चकते बनना, मिचली व उल्टी आना इत्यादि।
उपचार व बचाव
डेंगू बुखार के लक्षण होने पर रोगी को रक्त की जांच हेतु एलीजा टेस्ट से करवाना चाहिए। रोगी को पैरासिटामोल की गोली देनी चाहिए। रोगी को पेय पदार्थ जैस दही, लस्सी, छाछ, ताजा जूस, नारियल पानी इत्यादि देने चाहिए। चिकित्सक को अवश्य दिखाना चाहिए। डेंगू से बचाव के लिए स्वच्छता का विशेष महत्व है। घर के आसपास पानी इकट्ठा न होने दे। घर के अंदर पानी सात दिन से अधिक किसी भी बर्तन इत्यादि में न रखें। घरों में कूलर, टंकियों, घड़ों इत्यादि की सफाई सप्ताह में एक बार अवश्य करें। मच्छरदानी का प्रयोग करें, अपने शरीर को पूरी तरह ढक कर रखें। जहां रुका पानी निकालना संभव ना हो वहां काला तेल अथवा टेमीफॉस दवा डालनी चाहिए। सप्ताह में एक दिन रविवार को सूखा दिवस के रूप में मनाए। शरीर को पूर्णतया ढककर रखें। समय-समय पर कीटनाशक का छिड़काव करें व मच्छर रोधक क्रीम का प्रयोग करें।

कोट
डेंगू के अब तक 80 सैंपल लिए जा चुके हैं लेकिन कोई पॉजिटिव केस नहीं मिला है। अस्पतालों में स्पेशल वार्ड बना दिए गए है और वहां मच्छरदानियां लगवाई गई हैं। लोगों से भी अपील है कि अपने आसपास पानी एकत्रित न होने दें और सफाई रखें।
-डॉ. सपना गहलावत, सिविल सर्जन फतेहाबाद।

स्वास्थ्य विभाग बड़ोपल की टीम लारवा मिलने पर नोटिस देते हुए।

स्वास्थ्य विभाग बड़ोपल की टीम लारवा मिलने पर नोटिस देते हुए।- फोटो : Fatehabad

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed