{"_id":"693863657b11df513b0a8533","slug":"snuggle-seen-at-swearing-in-ceremony-political-opponents-did-not-mention-babli-baralas-names-fatehabad-news-c-127-1-shsr1019-144986-2025-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: शपथग्रहण में दिखी खींचतान, राजनीतिक विरोधियों ने नहीं लिया बबली-बराला का नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: शपथग्रहण में दिखी खींचतान, राजनीतिक विरोधियों ने नहीं लिया बबली-बराला का नाम
Tue, 09 Dec 2025 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Tue, 09 Dec 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
नवनियुक्त मार्केट कमेटी चेयरमैन,वाइस चेयरमैन व सदस्यों के साथ भाजपा नेता। संवाद
टोहाना। डांगरा रोड स्थित किसान विश्रामगृह में मंगलवार को मार्केट कमेटी के चेयरमैन जंगजीत हुड्डा व उपाध्यक्ष लक्ष्मण दास बंसल का शपथ समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में पूर्व मंत्री देवेंद्र सिंह बबली, पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल, जिला प्रभारी सुरेंद्र आर्य जिला अध्यक्ष प्रवीण जोड़ा सहित भाजपा के कई पदाधिकारी भी पहुंचे।
समारोह के दौरान भाजपा में गुटबाजी साफ देखने को मिली। राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला संसद के शीतकालीन सत्र के कारण कार्यक्रम में उपस्थित नहीं थे, हालांकि फ्लेक्स पर उनका फोटो लगा था। बराला समर्थक माने जाने वाले नवनियुक्त उपाध्यक्ष लक्ष्मण दास बंसल ने अपने संबोधन में मुख्यमंत्री नायब सैनी और सुभाष बराला का आभार व्यक्त किया।
उन्होंने इस दौरान मंच पर बैठे पूर्व मंत्री देवेंद्र बबली का नाम नहीं लिया। इसके बाद, पूर्व मंत्री देवेंद्र बबली के समर्थक माने जाने वाले मार्केट कमेटी के अध्यक्ष जंगजीत हुड्डा ने अपना संबोधन शुरू किया। उन्होंने सभी का धन्यवाद किया, लेकिन सुभाष बराला का नाम नहीं लिया।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि चेयरमैन जंगजीत हुड्डा को पूर्व मंत्री देवेंद्र बबली का समर्थक माना जाता है, जबकि लक्ष्मण दास बंसल राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला के करीबी माने जाते हैं। यह घटनाक्रम दोनों नेताओं के समर्थकों के बीच की खींचतान को दर्शाता है।