फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Smugglers tried to run over the police, when they ran away the car overturned in the bushes.

Fatehabad News: तस्करों ने पुलिस पर किया गाड़ी चढ़ाने का प्रयास, भागे तो झाड़ियों में पलटी कार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jun 2024 11:52 PM IST
विज्ञापन
Smugglers tried to run over the police, when they ran away the car overturned in the bushes.
पुलिस गिरफ्त में फतेहाबाद में चूरापोस्त के साथ पकड़े गए आरोपी 
फतेहाबाद। गांव सोत्तर भट्टू के पास नशा तस्करों ने एवीटी स्टाफ पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया और जब भागने लगे तो कार झाड़ियों में जाकर पलट गई। टीम ने राहगीरों की मदद से गाड़ी को सीधा करवाया और दो युवकों को काबू किया,कार से 80 किलो चूरापोस्त बरामद हुआ है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त कार रिट्ज को कब्जे में ले लिया है। पकड़े गए तस्कर गुरतेज सिंह उर्फ गग्गी व दर्शन सिंह उर्फ गोला निवासी सुरतिया जिला सिरसा के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

डीएसपी जयपाल सिंह ने बताया कि एवीटी स्टाफ को गुप्त सूचना मिली थी कि एक रिट्ज कार से गुरतेज सिंह व दर्शन सिंह निवासी सुरतिया हिसार की तरफ से चुरापोस्त लेकर आएंगे और हिजरावां सोत्र भट्टू होकर सुरतिया जाएंगे। सूचना पाकर पुलिस टीम ने हिजरावा कलां-सौत्र भट्टू रोड पर नाकेबंदी कर दी, कुछ समय बाद सफेद रिट्ज कार हिजरावां की तरफ से तेज गति आई और और चालक ने टीम के ऊपर चढ़ाने की कोशिश की। पुलिस टीम ने अपना बचाव करते हुए कार का पीछा किया, इस खेत में लगे तारों में कार उलझ कर पलट गई। पुलिस टीम ने सीधा करके कार रिट्ज की तलाशी ली तो 20-20 किलो के चार कट्टे कचरा डोडा पोस्त बरामद हुआ। पुलिस ने दोनों को को कोर्ट में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed