फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Small government to take oath in 257 villages today

Fatehabad News: आज 257 गांवों में छोटी सरकार लेंगी शपथ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Dec 2022 10:53 PM IST
विज्ञापन
Small government to take oath in 257 villages today
फतेहाबाद। जिले के 257 गांवों की नई चुनी गई सरकार शनिवार को कार्यभार संभालेंगी। हर गांव के सरकारी स्कूल में शपथ ग्रहण समारोह होगा। समारोह में गांव के सबसे बड़े स्कूल के मुखिया द्वारा सरपंच व पंचों को शपथ दिलाई जाएगी।
विज्ञापन

पहली बार हो रहे पंचायतों के शपथ ग्रहण समारोह के ग्रामीण भी साक्षी बनेंगे। पंच-सरपंचों के परिजन भी पहली पंक्ति में बिठाए जाएंगे। जिला परिषद सदस्यों को जिप कार्यालय में डीसी जगदीश शर्मा जबकि पंचायत समिति सदस्यों को खंड विकास कार्यालयों में रिटर्निंग अधिकारी शपथ दिलाएंगे। गौरतलब है कि जिले की 259 ग्राम पंचायतों में से 257 की पंचायतें नई चुनी गई हैं। गांव काताखेड़ी में सरपंच पद बीसी-ए के लिए आरक्षित था, लेकिन गांव में एक भी बीसी-ए का परिवार नहीं होने के चलते यहां नामांकन ही नहीं आया था। वहीं, रतिया खंड के गांव खाई में हाईकोर्ट के आदेशों के कारण सरपंच पद का चुनाव स्थगित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed