Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Six people report Corona positive in ratia

रतिया में 6 लोगों की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप

Thu, 11 Jun 2020 11:06 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
Six people report Corona positive in ratia
रतिया क्षेत्र में आज 6 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इन लोगों में दो रतिया शहर 4 लोग गांव नकटा के शामिल है। विभाग द्वारा एंबुलेंस क माध्यम से फतेहाबाद शिफ्ट करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। वहीं इन कोरोना पॉजिटिव में एक युवक को अभी स्वास्थ्य विभाग ढूंढ नहीं पाया है क्योंकि विभाग जब उसके बताए पते पर पहुंचा तो उक्त युवक वहा नहीं मिला। विभाग द्वारा कॉल करने पर वह सही जानकारी नही ंदे रहा, जिसके बाद उक्त युवक की कॉल डिटेल के बाद उसके पंजाब में होने की जानकारी सामने आई है।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार क्षेत्र में आधा दर्जन लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग के इंचार्ज डॉ. भरत ने बताया कि शहर के अग्रवाल कॉलोनी में 8 जून को दिल्ली से लौटा एक कपड़ा व्यापारी पॉजिटिव निकला था जिसके बाद उनके 7 पारिवारिक सदस्यों के सैंपल लिए गए थे जिसमें कपड़ा व्यापारी का 22 वर्षीय भतीजे की रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई है। वहीं विभाग द्वारा कुछ दिन पहले रतिया क्षेत्र के टीबी मरीजों के रिकार्ड को देखकर उन्हें अस्पताल में बुलाकर उनके सैंपल लिए थे जिसमें से एक टीबी मरीज की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई। वहीं स्वास्थ्य विभाग उस समय सकते में आ गया जब उक्त मरीज द्वारा अस्पताल में बताए पते पर विभाग की टीम पहुंची तो नहीं मिला। जिसके बाद उसके मोबाइल पर विभाग द्वारा कॉल की गई तो उक्त युवक उन्हें कही बाहर होने की बात कहने लगा व दो दिन बाद रतिया आने का कहा। हालांकि उक्त युवक द्वारा सही जानकारी नहीं देने पर युवक की कॉल डिटेल के बाद उसके पंजाब में होने की जानकारी सामने आई है। वहीं उन्होंने बताया कि गांव नकटा में चार अन्य लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है जिसमें पति-पत्नी व उनके बेटा-बेटी शामिल है। यह परिवार दिल्ली के पीरागढ़ी में रहता था और व्यक्ति वहां गाड़ी का मकैनिक का काम करता था। अब वहां काम न होने के चलते परिवार के साथ दिल्ली से घर लौट आया था और घर में ही एकांतवास में था। स्वास्थ्य विभाग द्वारा उक्त लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे थे जिसमें चार लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। विभाग के इंचार्ज डॉ. भरत ने बताया कि सभी लोगों को विभाग की एंबुलेंस के माध्यम से फतेहाबाद भेजा जा रहा है। उन्होंने बताया कि जो व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव आए है उनके परिवार से पूछताछ की जा रही है कि वह व्यक्ति किस-किस के संपर्क में आए थे। दूसरी तरफ रतिया शहर में प्रशासन द्वारा बनाए गए कंटेनमेंट जोन में रहने वाले लोगों के बाहर निकलने के भी समाचार भी आ रहे हैं जिस कारण आसपास रहने वाले लोगों में भारी डर का माहौल बना हुआ है। लोगों का कहना है कि कंटेनमेंट जोन में कोई भी बाहर नहीं आ जा सकता लेकिन रतिया शहर में बनाए कंटेनमेंट जोन में से लोग बाहर आ जा रहे हैं और दुकान में भी खोल रहे हैं। रतिया सिटी के थानाध्यक्ष मनदीप सिंह ने बताया कि कंटेनमेंट जोन से अगर कोई बाहर जा रहा है तो यह बड़ी लापरवाही है इस मामले की जांच करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed