फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Six corona infected patients are healthy, now three cases are active

कोरोना संक्रमित छह मरीज स्वस्थ, अब तीन मामले सक्रिय

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jun 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Six corona infected patients are healthy, now three cases are active
फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल के फ्लू क्लीनिक में जांच करवाते लोग। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। कोरोना संक्रमण को लेकर जिले में राहत है। शुक्रवार को जिले में कोरोना का नया केस नहीं मिला है। कोरोना के छह संक्रमित शुक्रवार को स्वस्थ हुए हैं। जिले में फिलहाल अब कोरोना के तीन मामले सक्रिय रह गए हैं।
विज्ञापन

पिछले दिनों जिले में एक दिन में कोरोना के छह नए केस मिले थे। इन संक्रमितों को होम आइसोलेट किया गया था। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक शुक्रवार को रैपिड एंटीजन के 224 सैंपल लिए गए हैं, जिसमें एक भी नया केस नहीं मिला है। जिले में अब तक 406867 कोरोना सैंपल लिए जा चुके हैं। इसमें 20036 कोरोना संक्रमित मिले हैं। 97.48 फीसदी कोरोना संक्रमित रिकवर हो चुके हैं। वहीं जिले में कोरोना टीकाकरण की रफ्तार कम है। बूस्टर डोज का अंतराल कम करने के बावजूद भी टीकाकरण नहीं बढ़ रहा है। पहले कोरोना टीकाकरण की बूस्टर 9 माह के अंतराल में लगाई जा रही थी, लेकिन अब इसका समय तीन माह कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक जिले में अब तक 6 लाख से अधिक लोगों को पहली डोज लग चुकी है। इसके अलावा अब तक 4 लाख 72 हजार लोगों ने दूसरी और 3731 लोगों ने बूस्टर डोज लगवाई है।
विज्ञापन

कोट
जिले में छह कोरोना संक्रमित डिस्चार्ज हुए हैं। अभी फिलहाल तीन एक्टिव केस है। लोगों से अपील है कि कोरोना से बचाव का टीकाकरण जरूर करवाएं और पात्र बूस्टर डोज जल्द से जल्द लगवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-मेजर डॉ. शरद तुली, उप सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed