फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Six colonists dependent on drinking water for ten days

Fatehabad News: दस दिन से छह कॉलोनीवासी पेयजल को मोहताज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Apr 2023 11:10 PM IST
विज्ञापन
Six colonists dependent on drinking water for ten days
फतेहाबाद के वार्ड नंबर-15 की कालीदास कॉलोनी में प्रदर्शन करतीं महिलाएं
फतेहाबाद। शहर के वार्ड नंबर 15 से जुड़ी छह कॉलोनियों व आसपास की ढाणियों में पिछले 10 दिनों से पेयजल की सप्लाई नहीं हो रही है। परेशान महिलाओं ने रविवार को कालीदास कॉलोनी स्थित ट्यूबवेल पर हाथों में मटके और बाल्टियां लेकर रोष प्रदर्शन किया। इन महिलाओं ने विधायक दुड़ाराम व जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे जनस्वाथ्य विभाग के अधिकारियों को भी खरी खोटी सुनाई। लोगों का आरोप था कि जब नगर परिषद चुनाव हुए थे, तब यहां विधायक का विरोध हुआ था। विधायक इसी रंजिश में उनको बर्बाद करने की सोच रहे हैं। इसी रंजिश में उनके साथ अन्याय हो रहा है। मौके पर पहुंचे जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने उनको आश्वासन दिया कि जल्द ही पेयजल समस्या को दूर कर दिया जाएगा और सप्लाई शुरू हो जाएगी। जो परेशानियां आ रही हैं, उनका एक सप्ताह में निवारण कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

पार्षद प्रतिनिधि हंसराज योगी ने बताया कि पेयजल समस्या को दूर करने के लिए अब उनको वाटर टैंकरों का सहारा लेना पड़ रहा है। तीन कॉलोनियों में वाटर टैंकर 600 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से मंगवाए जा रहे हैं। शनिवार को उन्होंने विभाग के अधिकारियों को फोन किया तो उन्होंने बताया कि आधे घंटे में पानी की सप्लाई हो जाएगी, उन्होंने भी कॉलोनियों के लोगों को यह संदेश भेज दिया, लेकिन पानी नहीं आया। इसके बाद उनकी बात नहीं सुनी गई। उन्होंने बताया कि हाल ही में सेक्टरों की ओर एक जवान युवा की मौत हो गई थी, लेकिन उनके घर रिश्तेदारों को पानी पिलाने का भी साधन नहीं था। हम सबने मिलकर वहां पर पानी का इंतजाम करवाया। हंसराज ने कहा कि अगर पांच दिन में समस्या का समाधान नहीं हुआ तो जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यालय के बाहर खाली मटके लेकर धरने पर बैठेंगे और मटका दौड़ प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आठ हजार से अधिक आबादी हो रही परेशान
जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर 15 में एकता कॉलोनी, कालीदास कॉलोनी, हरनाम कॉलोनी, शर्मा कॉलोनी, भगत सिंह कॉलोनी, भागचंद कॉलोनी व आसपास की ढाणियां आती हैं। यहां पर आठ हजार से अधिक आबादी है। इन कॉलोनियों में पेयजल सप्लाई के लिए मात्र कॉलीदास कॉलोनी में ही जलघर है, जिससे कॉलोनियों व ढाणियों में पेयजल सप्लाई होती है। मगर पिछले 10 दिनों से यहां पर पेयजल सप्लाई नहीं हो रही है, जिस कारण कॉलोनीवासियों को आसपास के गांवों में ट्यूबवेलों से पानी लेकर आना पड़ रहा है। रविवार तक समस्या का समाधान नहीं हुआ तो सभी कॉलोनियों की महिलाएं व पुरुष कालीदास कॉलोनी के ट्यूबवेल के पास एकत्रित हो गए और प्रदर्शन करते हुए जनस्वास्थ्य विभाग व विधायक के खिलाफ नारेबाजी की। कॉलोनीवासियों ने कहा कि 10 दिनों के दौरान उनकी कॉलोनी में केवल एक दिन ही पानी आया है।

पार्षद प्रतिनिधि ने लगाए जनस्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों पर लापरवाही के आरोप
वार्ड पार्षद प्रतिनिधि हंसराज योगी ने बताया कि जनस्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी लगातार लापरवाही बरत रहे हैं। स्वामी नगर से केवल एक पाइप लाइन डालनी है, जिसे कई महीनों से लटकाया जा रहा है। स्वामी नगर तक नहरी पानी आ रहा है, लेकिन उनके वार्ड की कॉलानियों तक आज तक नहरी पानी की सप्लाई नहीं हो रही है। ट्यूबवेल के पानी का टीडीएस 1500 के पार है, जो पीने लायक नहीं है। पानी में क्लोरिन भी नहीं डाला जा रहा। लोग यही पानी पीने को मजबूर हैं। मगर अब 10 दिनों से यह पानी भी नहीं आ रहा है। अधिकारी कभी स्टार्टर खराब होने तो कभी बिजली लाइन में फाल्ट आने का बहाना बनाते हैं। अधिकारी कभी फोन नहीं उठाते, अगर उठा लेंगे तो बदसलूकी करते हैं। उन्होंने विधायक के सामने भी यह समस्या रखी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उनके वार्ड में करीब 300 झुग्गी झोपड़ियां हैं, यहां पर भी लोगों को पेयजल समस्या झेलनी पड़ रही है।

विधायक पर यह लगाए आरोप
वार्ड के लोगों ने कहा कि पिछले साल हुए नगर परिषद चुनाव के दौरान कालीदास कॉलोनी में प्रचार के लिए आए विधायक दुड़ाराम का हमने किसी बात को लेकर विरोध किया था। अब लगता है कि विधायक इसका बदला ले रहे हैं और हमें बर्बाद करने पर तुले हुए हैं। वार्ड के जगदीश ने तो खुलेआम कहा कि हमें परेशान करने की साजिश रची जा रही है।
कोट
मेरे पास वार्ड नंबर 15 में लोगों की पेयजल समस्या की बात आई थी। मैंने जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से बातचीत की, पेयजल आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी। मैं जनप्रतिनिधि हूं, मेरा काम लोगों की सेवा करना है। अगर कोई आरोप लगे हैं तो कोई बात नहीं।

-दुड़ाराम, विधायक, फतेहाबाद
कोट
मैं सिवानी से अभी स्थानांतरित होकर फतेहाबाद आया हूं। वार्ड नंबर 15 में पेयजल समस्या का पता नहीं था, लेकिन अब यहां पर काम शुरू कर दिया है। यहां फॉल्ट आया हुआ था, जिसे दुरुस्त किया जा रहा है। स्टार्टर व बिजली फाल्ट के कारण परेशानी थी, जिसे दूर कर दिया है। समस्या के स्थायी समाधान के लिए एक सप्ताह का समय मांगा है।
-पंकज शर्मा, जेई, जनस्वास्थ्य विभाग, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed