फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Sirsa-Chandigarh highway jammed for two hours for the release of shopkeepers, police station surrounded

Fatehabad News: दुकानदारों की रिहाई के वास्ते दो घंटे सिरसा-चंडीगढ़ हाईवे जाम, थाना घेरा

Mon, 17 Feb 2025 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 17 Feb 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
Sirsa-Chandigarh highway jammed for two hours for the release of shopkeepers, police station surrounded
भूना। ढाणी भोजराज में अंतरजातीय प्रेम विवाह मामले में सामाजिक बहिष्कार को लेकर गिरफ्तार किए गए - फोटो : हाईवे पर अखिलेश यादव का स्वागत करते सपाई।
भूना। ढाणी भोजराज में अंतरजातीय प्रेम विवाह मामले में सामाजिक बहिष्कार को लेकर गिरफ्तार किए गए तीनों दुकानदारों की रिहाई के लिए प्रदर्शनकारियों ने थाने का घेराव किया। उसके बाद सुबह करीब दस बजे सिरसा-चंडीगढ़ हाईवे पर जाम लगाकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


वहीं, अनाज मंडी में व्यापारियों ने करीब एक घंटे तक प्रतिष्ठान बंद रखे। एसपी आस्था मोदी के आश्वासन पर प्रदर्शनकारियों ने दोपहर करीब 12 बजे जाम समाप्त किया।
विज्ञापन


सोमवार सुबह करीब 9.15 बजे ढाणी भोजराज के प्रदर्शनकारी ने तीनों दुकानदारों को रिहाई की मांग को लेकर भूना थाने का घेराव किया। रिहाई से इन्कार करने पर प्रदर्शनकारी सिरसा-चंडीगढ़ स्टेट हाईवे-2 पर वृक्षों की टहनी डालकर जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शनकारी भागचंद बेरा व राकेश गोदारा ने दुकानदारों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। दुकानदारों के समर्थन में व्यापार मंडल भूना के पूर्व प्रधान अजय झाझड़ा ने अनाज मंडी से व्यापारियों के साथ अपने प्रतिष्ठान व दुकान बंद करके ढाणी गोपाल बस स्टैंड पर जाम में शामिल हुए।

इस मौके पर पूर्व प्रधान कैलाश बंसल, अशोक भूटानी सहित बड़ी संख्या में व्यापारी एवं दुकानदार भी शामिल थे। इस दौरान प्रदर्शनकारियों से प्रशासन ने समस्या का समाधान निकालने के लिए पेशकश की। इस पर 11 सदस्यीय कमेटी ने एसपी आस्था मोदी से फतेहाबाद में मुलाकात की। एसपी ने उनको आश्वासन दिया कि किसी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।



इससे संतुष्ट होकर दोपहर करीब 12 बजे प्रदर्शनकारियों ने जाम समाप्त कर दिया।
तीनों दुकानदारों को 14 दिन के न्यायिक हिरासत में भेजा

पुलिस ने रविवार को दुकानदार मुकेश मित्तल रामप्रसाद जांगड़ा व रोहताश मित्तल को गिरफ्तार किया था, जिनको पुलिस ने सोमवार की दोपहर बाद न्यायालय में पेश किया। जहां से तीनों को 14 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में हिसार जेल भेजने का आदेश दिया है।

दुकानदारों के सामने इधर कुआं उधर खाई वाली स्थिति
व्यापार मंडल भूना के सदस्य फकीरचंद मित्तल ने कहा कि ढाणी भोजराज के दुकानदारों के सामने ऐसी गंभीर स्थिति पैदा हो गई है कि एक तरफ कुआं दूसरी तरफ खाई नजर आ रही है। सामान नहीं देने पर उन्हें जेल में ठोक दिया। अगर दे देते हैं तो दूसरी तरफ उन्हें प्रताड़ना उठानी पड़ती।

ये है मामला

ढाणी भोजराज गांव में 31 जनवरी की रात को युवती (26) व सचिन (22) घर से भाग गए थे। युवती के पिता ने दो फरवरी को गुमशुदगी का केस दर्ज कराया था। चार फरवरी को युवती और युवक सचिन ने अंतरजातीय प्रेम विवाह कर लिया था। इससे खफा होकर पंचायत ने युवक के परिवार का सामाजिक बहिष्कार कर गांव छोड़ने का फरमान सुनाया था। युवक के पिता साधुराम को गांव में दुकानदारों ने घरेलू सामान तक देने से इन्कार कर दिया। डीएसपी जयपाल सिंह के नेतृत्व में सीसीटीवी फुटेज एवं वीडियो सामने आने पर 16 फरवरी को तीन दुकानदारों को गिरफ्तार कर लिया गया। इससे नाराज होकर ग्रामीणों ने थाने का घेराव किया।

सुरक्षा व्यवस्था रही चौकस

क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए डीएसपी कुलवंत सिंह व डीएसपी जयपाल सिंह के नेतृत्व में भारी पुलिस बल मौके पर भारी संख्या में तैनात रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed