{"_id":"6a30524cb69de1ccda0a33dd","slug":"sir-door-to-door-voter-verification-has-begun-fatehabad-news-c-127-1-ftb1010-155737-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसआईआर : घर-घर जाकर मतदाता सत्यापन हुआ शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसआईआर : घर-घर जाकर मतदाता सत्यापन हुआ शुरू
Tue, 16 Jun 2026 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Tue, 16 Jun 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद। मतदाता सूची का सत्यापन करते हुए बीएलओ। प्रशासन
फतेहाबाद। अतिरिक्त उपायुक्त एवं जिला स्वीप नोडल अधिकारी अनुराग ढालिया ने बताया कि जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत घर-घर मतदाता सत्यापन कार्य शुरू कर दिया गया है। अभियान के संचालन के लिए सभी विभागों, शैक्षणिक संस्थानों, पंचायतों और सामाजिक संगठनों का सहयोग लिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि विभिन्न स्तरों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक नागरिक अभियान से जुड़ सकें। इसके साथ ही 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं को मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। अनुराग ढालिया ने बताया कि वर्ष 2002 की मतदाता सूची में जिन मतदाताओं अथवा उनके माता-पिता का नाम दर्ज है उन्हें केवल गणना प्रपत्र भरकर जमा करना होगा।
वहीं जिनका नाम वर्ष 2002 की मतदाता सूची में नहीं है उन्हें निर्धारित दस्तावेजों में से कम से कम एक दस्तावेज प्रस्तुत करना होगा। स्वीकार्य दस्तावेजों में जन्म प्रमाण पत्र, पहचान पत्र, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, शैक्षणिक प्रमाण पत्र, निवास प्रमाणपत्र, भूमि अथवा संपत्ति संबंधी अभिलेख तथा निर्वाचन आयोग की ओर से मान्य अन्य दस्तावेज शामिल हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि 14 जुलाई तक बूथ लेवल अधिकारी घर-घर जाकर मतदाता सूची का सत्यापन करेंगे। इस दौरान नए मतदाताओं के नाम दर्ज किए जाएंगे, मृत अथवा स्थानांतरित मतदाताओं के नाम हटाए जाएंगे तथा मतदाता सूची में मौजूद त्रुटियों का भी सुधार किया जाएगा।
-- -- -- -- -- --
:: 87.19 प्रतिशत मतदाताओं की हुई मैपिंग
एडीसी ने बताया कि जिले में 708 पोलिंग स्टेशन पर 7 लाख 10 हजार 261 मतदाता हैं। इनमें से अब तक 6 लाख 23 हजार 03 मतदाताओं की मैपिंग की जा चुकी है। जिले की कुल वोटर मैपिंग 87.71 प्रतिशत रही है। विधानसभा क्षेत्र टोहाना में 2 लाख 28 हजार 313 मतदाताओं में से 2 लाख 02 हजार 252 की मैपिंग कर 88.59 प्रतिशत उपलब्धि हासिल की गई है। फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र में 2 लाख 56 हजार 535 मतदाताओं में से 2 लाख 24 हजार 209 मतदाताओं की मैपिंग के साथ 87.40 प्रतिशत तथा रतिया विधानसभा क्षेत्र में 2 लाख 25 हजार 413 मतदाताओं में से 1 लाख 96 हजार 542 मतदाताओं की मैपिंग कर 87.19 प्रतिशत उपलब्धि दर्ज की गई है।