फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Sir, booking is not happening, payment has been made but cylinder has not reached home.

Fatehabad News: साहब बुकिंग नहीं हो रही, भुगतान कर दिया फिर भी घर सिलिंडर नहीं पहुंचा

Sat, 28 Mar 2026 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 28 Mar 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
Sir, booking is not happening, payment has been made but cylinder has not reached home.
फतेहाबाद के सिरसा रोड पर पंप पर सामान्य ​स्थिति। - फोटो : 1
फतेहाबाद। पश्चिमी एशिया में चल रहे युद्ध के चलते एलपीजी को लेकर उपभोक्ता परेशान हैं। कॉमर्शियल सिलिंडर की डिलिवरी न मिलने से ढाबा-रेस्टोरेंट संचालक से लेकर रेहड़ी संचालक जुगाड़ से काम चला रहे हैं। प्रशासन ने एलपीजी सप्लाई को लेकर आ रही समस्या के समाधान के लिए हेल्पलाइन नंबर 01667-230773 जारी कर चुका है। जारी किए गए नंबर पर लोग शिकायत करके कह रहे हैं कि साहब बुकिंग करवाई थी लेकिन घर पर सिलिंडर नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन

इस नंबर पर सबसे ज्यादा शिकायतें बुकिंग न होने और घर पर डिलिवर न होने की शिकायतें पहुंच रही है। प्रशासन की तरफ से चार दिन पहले नंबर जारी किया गया था। शनिवार तक इस नंबर पर 30 शिकायतें पहुंची हैं और 15 का ही समाधान हो पाया है।
विज्ञापन

ये भी शिकायतें आ रही हैं कि भुगतान कर दिया गया, डिलिवर का मैसेज भी आ गया लेकिन नहीं पहुंचा है। जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारियों की माने तो कनेक्शनों की केवाईसी न होने से समस्या आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गैस एजेंसियों और पेट्रोल पंपों पर ईंधन की उपलब्धता की जानकारी होगी प्रदर्शित : जिले में डीजल, पेट्रोल और रसोई गैस की आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह सुचारू बनी हुई है और किसी प्रकार की कोई कमी नहीं है। डीसी डॉ. विवेक भारती ने अपील करते हुए कहा कि वे किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल आवश्यकतानुसार ही ईंधन व गैस की खरीदारी करें।
जिला अधिकारियों को दिशा-निर्देश देते हुए डीसी ने कहा कि सभी गैस एजेंसियों और पेट्रोल पंपों पर ईंधन की उपलब्धता की जानकारी प्रदर्शित करना अनिवार्य किया जाए।

डीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि हेल्पलाइन नंबर पर प्राप्त शिकायतों और सुझावों का गंभीरता से निपटान किया जाए। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार तेल और गैस एजेंसियों के साथ लगातार संपर्क में है, जिससे आपूर्ति व्यवस्था सुचारु बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed