फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Signals were answered, traffic was handled by hands

Fatehabad News: सिग्नल दे गए जवाब, हाथों से संभाला यातायात

Mon, 20 Jul 2026 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 20 Jul 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Signals were answered, traffic was handled by hands
फतेहाबाद। आंबेडकर चौक पर सोमवार को बिजली संकट के चलते यातायात व्यवस्था बेपटरी हो गई। बिजली आपूर्ति बाधित होते ही ट्रैफिक सिग्नल बंद हो गए और बैटरी बैकअप नहीं होने से दिनभर कुल करीब छह घंटे तक लालबत्ती व्यवस्था बहाल नहीं हो सकी। चौक पर सुबह से दोपहर तक पुलिसकर्मी मोर्चा संभाले रहे और अपने हाथों के इशारों से यातायात नियंत्रित करते नजर आए।
विज्ञापन


बिजली जाते ही सिग्नल बंद होने से चौक पर चारों दिशाओं से आने वाले वाहन एक साथ पहुंचने लगे। कुछ समय के लिए अव्यवस्था का माहौल बन गया और कई बार जाम जैसी स्थिति भी बनी। वाहन चालकों को सामान्य दिनों की तुलना में अधिक इंतजार करना पड़ा। पुलिसकर्मी लगातार हाथ के इशारों से वाहनों की आवाजाही संचालित करते रहे।
विज्ञापन


शहर के इस प्रमुख ट्रैफिक सिग्नल में बिजली आपूर्ति बाधित होने की स्थिति से निपटने के लिए बैटरी बैकअप उपलब्ध नहीं है। इसी वजह से बिजली जाते ही पूरी व्यवस्था ठप हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैकअप सुविधा का अभाव :

शहर के आंबेडकर चौक पर नगर परिषद के कहने पर लोक निर्माण विभाग की ओर से यह ट्रैफिक सिग्नल लगाया गया है। इन ट्रैफिक सिग्नल के पास बिजली जाने की स्थिति में कोई वैकल्पिक बैकअप (जैसे सोलर पैनल या यूपीएस सिस्टम) उपलब्ध नहीं है। जैसे ही मुख्य लाइन से बिजली कटती है, सिग्नल पूरी तरह बंद हो जाते हैं। जिस कारण वाहन चालकों को काफी परेशानी होती है।


---

लाइट जाने से ट्रैफिक सिग्नल बंद होने के बाद पुलिसकर्मचारियों की ओर से व्यवस्था बनाई गई थी। यह ट्रैफिक सिग्नल नगर परिषद की ओर से लगवाया गया है। बैकअप की व्यवस्था के बारे में मुझे जानकारी नहीं है।

- जय सिंह, प्रभारी यातायात पुलिस फतेहाबाद।







Template

Image Attachment

Photo Manager

Social Media

Metadata

Attach Document

Translate

Backup

Agency

AI

QrCode

Attch Audio/Video

Last Version
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed