फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   shut down

इंडस्ट्रियल एरिया, भट्टू रोड सहित 10 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप

Fri, 05 Feb 2016 06:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद Updated Fri, 05 Feb 2016 06:54 PM IST
विज्ञापन
shut down

भट्टू रोड पर स्थित 132 केवी सब स्टेशन के पावर ट्रांसफार्मर में खराबी आने से वीरवार सुबह 11 बजे शहर के इंडस्ट्रियल  एरिया, भट्टू रोड सहित 10 गांवों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई।

विज्ञापन


निगम के अधिकारियों ने हिसार से मॉनिटरिंग एंड प्रोडक्शन की टीम को बुलवाकर पावर ट्रांसफार्मर दुरुस्त करने का काम शुरू किया, जो देर रात तक जारी रहा। एसडीओ दलबीर सिंह ने बताया कि बिजली शुक्रवार सुबह बहाल हो सकेगी, लेकिन वैकल्पिक व्यवस्था रात को कर दी जाएगी। उधर, पुरानी कचहरी रोड पर बुधवार रात को ट्रांसफार्मर जल गया। इससे शहर में देर रात तक बिजली बाधित रही। बिजली बाधित होने से जनजीवन बेहाल सा दिखाई दिया।
विज्ञापन


फतेहाबाद के 132 के.वी.पावर हाउस के 10/16 पावर ट्रांसफार्मर में तकनीकी दिक्कत आ गई। ट्रांसफार्मर ने तेल फेंकना शुरू कर दिया। निगम के कार्यकारी अभियंता एसएस सांगवान व एसडीओ दलबीर सिंह ने जांच के लिए हिसार से मॉनिटरिंग एंड प्रोडक्शन टीम को बुलवाया। टीम ने यहां आकर जांच शुरू की। देर शाम तक काम चलता रहा। इस कारण इंडस्ट्रियल एरिया सिरसा रोड, भट्टू रोड, गांव बीसला, माजरा, बरसीन, मताना, स्वामी नगर, हरनाम सिंह कालोनी, बीघड़, बनगांव, मानावाली, भोड़िया आदि में बिजली ठप रही। बिजली ठप होने से किसानों के अलावा छोटे कारखाना मालिक तथा मजदूर हाथ पर हाथ धरे अपने प्रतिष्ठानों से बाहर बैठे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


निगम के कार्यकारी अभियंता एसएस सांगवान ने बताया कि रिपेयरिंग का काम चल रहा है। फिलहाल किसी दूसरे फीडर से बिजली चालू कर दी जाएगी। खास बात यह है कि भट्टू रोड पर ही 220 केवी सब स्टेशन का पावर ट्रांसफार्मर डैमेज हुआ पड़ा है। 220 केवी वाली बिजली भी 132 केवी सब स्टेशन से सप्लाई हो रही है।

निगम के एसडीओ दलबीर सिंह ने बताया कि ट्रांसफार्मर का तेल टेस्ट के लिए हिसार भेजा गया है। शुक्रवार सुबह 10 बजे गुड़गांव से विशेषज्ञ यहां पहुंचेंगे और इसे ठीक करेंगे। उन्होंने बताया कि 220 केवी का डैमेज ट्रांसफार्मर नया लगाने का प्रस्ताव है।


बुधवार रात को जला ट्रांर्सफार्मर हुआ वीरवार रात को ठीक

पुरानी कचहरी रोड पर बुुधवार रात को ट्रांसफार्मर सड़ गया। इस कारण शहर की आपूर्ति ठप रही। दिनभर लोग बिजली निगम के 33केवी सब स्टेशन में फोन करते रहे, लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया। ट्रांसफार्मर को वीरवार रात अंधेरा होने के बाद बदला गया और लाइट और बिजली साढ़े सात बजे बहाल हुई। मौके पर मौजूद जेई ने बताया कि दिन में क्रेन नहीं मिली, जिस कारण से ट्रांसफार्मर बदलने में देरी हुई। जगजीवन पुरा निवासी नरेंद्र मेहता एडवोकेट व लक्ष्मण दास मेहता ने बताया कि वह दिन भर फोन करते रहे, लेकिन निगम के कर्मचारी देर शाम यहां पहुंचे। शहर की बिजली गुल होने से पानी सप्लाई में भी बाधा आई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed