फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Shubham, Pragati, and Happy emerged victorious in the district-level yoga competition

Fatehabad News: जिलास्तरीय योग प्रतियोगिता में शुभम, प्रगति और हैप्पी ने मारी बाजी

Thu, 11 Jun 2026 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 11 Jun 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Shubham, Pragati, and Happy emerged victorious in the district-level yoga competition
फतेहाबाद में जिला स्तरीय योग प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानि करते हुए आयोजक स्त्रोत आयोजक
फतेहाबाद। आयुष विभाग की तरफ से भोडिया खेड़ा स्थित खेल स्टेडियम में जिलास्तरीय योग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के विभिन्न आयु वर्गों में प्रतिभागियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। 10 से 18 वर्ष आयु वर्ग (बालक) में शुभम ने प्रथम, शुभम कुमार ने द्वितीय तथा भव्य ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

10 से 18 वर्ष आयु वर्ग (बालिका) में प्रगति प्रथम, सलमा द्वितीय तथा स्नेहा तृतीय स्थान पर रहीं। 18 से 55 वर्ष आयु वर्ग (पुरुष) में हैप्पी ने प्रथम तथा सैमुअल ने द्वितीय स्थान हासिल किया। वहीं 18 से 55 वर्ष आयु वर्ग (महिला) में गीता ने प्रथम, नैंसी ने द्वितीय तथा रोमा ने तृतीय स्थान प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न ब्लॉकों से आए 52 प्रतिभागियों ने भाग लेते हुए योगासनों का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का आयोजन कोऑर्डिनेटर डॉ. प्रवीण शर्मा, डॉ. भारती तथा योग विशेषज्ञ अंबिका पांटा के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम के सफल संचालन एवं व्यवस्थाओं में जिले के योग सहायकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्रतियोगिता का उद्देश्य योग के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


-

15 जून को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में करेंगे जिले का प्रतिनिधित्व
कार्यक्रम के समापन अवसर पर अंबिका पांटा ने बताया कि जिला स्तरीय प्रतियोगिता में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले सभी विजेता प्रतिभागी 15 जून को आयोजित होने वाली राज्यस्तरीय योग प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। उन्होंने कहा कि योग न केवल शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है, बल्कि अनुशासन, एकाग्रता और आत्मविश्वास का भी विकास करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed