फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Shopkeepers giving sulfur with urea, farmers created a ruckus

यूरिया के साथ सल्फर दे रहे दुकानदार, किसानों ने किया हंगामा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jan 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
Shopkeepers giving sulfur with urea, farmers created a ruckus
फतेहाबाद की शिवालय मार्केट में दुकानदार द्वारा यूरिया खाद के साथ दिया गया अन्य सामान दिखाते किस? - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। अनाज मंडी में निजी विक्रेता द्वारा यूरिया के साथ सल्फर देने और रेट ज्यादा लगाने पर किसानों ने शनिवार को हंगामा कर दिया। किसान संघर्ष समिति पगड़ी संभाल जट्टा के सदस्यों के साथ किसानों ने कृषि विभाग के खिलाफ रोष जताया। किसानों ने आरोप लगाया कि यूरिया के एक बैग का रेट 266 रुपये है जबकि दुकानदार ने उन्हें 280 रुपये में दिया। साथ में सल्फर व अन्य कीटनाशक जबरदस्ती दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन

सूचना पाकर कृषि विभाग के एसडीओ भीम सिंह व क्वालिटी कंट्रोल इंस्पेक्टर ओमप्रकाश पूनिया भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने लिखित में शिकायत मांगी। इसके बाद किसानों ने तीन दुकानदारों के खिलाफ शिकायत दी। दो दुकानदारों पर यूरिया होने के बाद भी किसानों को नहीं देने और एक दुकानदार पर रेट ज्यादा लगाने के आरोप लगाए गए हैं। किसानों द्वारा कृषि विभाग के अधिकारियों को सूचना दी गई। इसके बाद किसानों ने एसडीओ को मौके पर ही लिखित शिकायत दी। एसडीओ व अन्य अधिकारियों ने अनाज मंडी स्थित शाम बीज भंडार व केपी केमिकल्स दुकानों पर जाकर खाद वितरण का कार्य चेक किया तो दुकान संचालकों द्वारा अपनी मर्जी से खाद का वितरण किया गया हुआ था। इनके खिलाफ कार्रवाई के लिए एसडीओ की जाएगी।
विज्ञापन

शनिवार को खाद पहुंची तो किसानों का लगा जमावड़ा
क्षेत्र में बीते दिनों हुई बारिश के कारण गेहूं की फसल पीली हो चुकी है। इसके चलते यूरिया खाद की मांग भी काफी बढ़ गई है। कई दिनों के बाद जिले में यूरिया खाद का रैक लगा है। इसके बाद कृषि विभाग द्वारा रैक का दुकानों पर आंवटन किया गया। जब किसान यूरिया खाद लेने के लिए दुकानों पर गए तो कुछ दुकानदारों ने कहा कि आई हुई सप्लाई बांट दी गई है। अब और खाद नहीं बची। कुछ दुकानदारों ने खाद वितरण किया तो उसमें किसानों को सिर्फ तीन से पांच बैग ही दिए, जो पर्याप्त नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों का आरोप, बिल मांगा तो दुकानदार ने नहीं दिया
किसान दर्शन सिंह, रमेश कुमार, रामफल, रविंद्र सिंह आदि ने बताया कि वे सभी गांव हिजरावां कलां के निवासी है। उन्हें गांव के किसी साथी ने बताया कि फतेहाबाद की शिवालय मार्केट स्थित गुरुनानक एग्रीकल्चर स्टोर पर यूरिया खाद मिल जाएगी। वह शुक्रवार को दुकान पर पहुंचे तो यूरिया खाद के साथ अन्य सामान देने की बात कही गई, जिसका विरोध किया गया। इससे तैश में आकर दुकानदार ने उन्हें दुकान से बाहर जाने के लिए बोल दिया। किसान दर्शन सिंह ने बताया कि यूरिया खाद का सरकारी रेट 266 रुपये प्रति बैग है, जबकि दुकानदार द्वारा उनसे 280 रुपये प्रति बैग लिए गए। जब सारे सामान का बिल मांगा तो दुकानदार द्वारा बिल नहीं दिया गया। इसलिए वह शनिवार को फतेहाबाद के किसान संगठन को साथ लेकर दुकानदार के पास पहुंचे। मगर उनके आने से पहले ही दुकानदार वहां दुकान खुली छोड़कर गायब हो गया। किसानों ने दुकानदार का लाइसेंस रद्द करने की मांग की।
कृषि अधिकारियों की ड्यूटी लगी होने के बाद भी व्यवस्था नहीं बन रही
कृषि विभाग की ओर से जिले में 17 जगह यूरिया खाद का वितरण करवाया गया है। इन सभी जगहों पर एडीओ व सुपरवाइजर की ड्यूटी लगाई हुई है। अधिकारियों के मुताबिक ज्यादातर जगहों पर सही वितरण हुआ है, लेकिन दो-तीन दुकानों पर कमियां मिली है। उन पर कार्रवाई के लिए किसानों से शिकायत ले ली गई है।

कोट
हर दुकान पर स्टाफ की ड्यूटी लगाई हुई है। जिन दुकानदारों की शिकायत आई है, उनका रिकॉर्ड जब्त कर लिया है। दुकानदारों पर कार्रवाई के लिए कृषि उपनिदेशक को लिख दिया गया है।
भीम सिंह, एसडीओ, कृषि विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed