फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   sfo take sample of food products, fatehabad

एफएसओ ने लाजपत नगर चौक दुकानों से लिए खाद्य पदार्थों के सैंपल

Sun, 19 Jan 2020 11:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jan 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
sfo take sample of food products, fatehabad
लाजपत नगर में डेयरी पर दूध का सैंपल लेती टीम। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। फूड एवं ड्रग विभाग की टीम ने रविवार को शहर के लाजपत नगर स्थित दुकानों से खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए। टीम यहां की दुकानों से शिकायतें मिल रही थी। टीम की कार्रवाई के दौरान कई दुकानदार दुकानें बंद कर गायब हो गए। टीम ने चार दुकानों से दूध, घी, दही, मैदा और बिस्कुट के सैंपल लिए। टीम ने सैंपलों को सील करके जांच के लिए सोमवार को लैब में भेजेगा।
विज्ञापन

खाद्य एवं सुरक्षा अधिकारी सुरेंद्र पूनिया रविवार सुबह टीम के साथ लाजपत पार्क के पास स्थित दूध की डेयरी पर पहुंचे। टीम ने यहां से दूध और दही का सैंपल लिया। इसके बाद टीम ने नजदीक छोलू भट्ठे की दुकान से मैदा का सैंपल लिया। इसके बाद लाजपत नगर चौक स्थित किरयाणा की दुकान से घी और बिस्कुट का सैंपल लिया। टीम की इस कार्रवाई के दौरान नजदीक की दो डेयरियों के संचालक दुकान बंद कर गायब हो गए। पूनिया ने बताया कि दूध डेयरी और छोले भट्ठे की दुकान के संबंध में शिकायतें आ रही थी। शिकायतों के आधार पर सैंपल लिए गए और सोमवार को लैब में भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed