{"_id":"620bee8dee6ff472ef68d6b0","slug":"sewerage-line-will-be-laid-in-the-colonies-that-join-the-city-limits-fatehabad-news-hsr6244044111","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर की सीमा में शामिल हुईं कॉलोनियों में बिछेगी सीवरेज लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर की सीमा में शामिल हुईं कॉलोनियों में बिछेगी सीवरेज लाइन
विज्ञापन
फतेहाबाद शहर का दृश्य।
- फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। नगर परिषद की सीमा में शामिल हुई कॉलोनियों में अप्रैल माह से विकास कार्य शुरू हो सकते हैं। इसके अलावा अवैध से वैध हुई कॉलोनियों में भी विकास कार्य को लेकर रास्ता खुलने जा रहा है। जनस्वास्थ्य विभाग ने नगर परिषद से उन कॉलोनियों की रिपोर्ट मांगी है जो कि अब नप सीमा में शामिल हुई हैं और अवैध से वैध हो चुकी हैं। इन कॉलोनियों में नहरी पानी और सीवरेज के लिए जनस्वास्थ्य विभाग पाइप लाइन बिछाएगा।
नए बजट में इन कॉलोनियों में सीवरेज और पेयजल पाइप लाइन के प्रस्ताव को शामिल किया जाएगा। जिन कॉलोनियों में नहरी पेयजल पाइप लाइन नहीं है उनके लिए अलग से एस्टीमेट बनेंगे और जिन कॉलोनियों में सीवरेज पाइप लाइन बिछाई जानी है उनका सर्वे करवाकर जनस्वास्थ्य विभाग एस्टीमेट बनाएगा। नगर परिषद सीमा में हाल ही में करीब सात कॉलोनियां शामिल हो चुकी हैं। सबसे ज्यादा फायदा इन कॉलोनियों को होगा, यहां अभी मूलभूत सुविधाओं की कमी है।
सीवरेज लाइन का नई कॉलोनियों को होगा फायदा
नगर परिषद सीमा में हाल ही में हंस कॉलोनी, आजाद नगर, स्वामी नगर, हरनाम सिंह कॉलोनी, आदर्श कॉलोनी, कालीदास कॉलोनी मुख्य तौर पर शामिल हुई हैं। शहर के स्वामी नगर और हंस कॉलोनी में अभी हाल ही में नहरी पानी सप्लाई शुरू हुई है लेकिन सीमा में शामिल हुई नई कॉलोनियों में सीवरेज व्यवस्था नहीं है। नप अधिकारियों की माने तो इन कॉलोनियों में करीब 2600 घर हैं और 14 हजार 500 जनसंख्या है। जनस्वास्थ्य विभाग नए एजेंडों में इन कॉलोनियों में सीवरेज पाइप लाइन बिछाने के प्रस्ताव तैयार करेगा।
विज्ञापन
शहर की ये है स्थिति
कुल वार्ड : 27
कुल जनसंख्या : 90485
जनरल श्रेणी : 47017
एससी श्रेणी : 19631
बीसी श्रेणी : 23837
कोट
नगर परिषद की सीमा में जो कॉलोनियां शामिल हुई हैं और जो कॉलोनियां वैध हैं और वहां पर सीवरेज और पेयजल सुविधा नहीं है उनकी नगर परिषद से रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट आने के बाद सर्वे करवाकर प्रस्ताव बनाए जाएंगे और मुख्यालय को भेजे जाएंगे ताकि यहां पर सुविधाएं मिल सकें।
-दीपक कुमार, एसडीओ जनस्वास्थ्य विभाग